Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अवैध बालू उठाव

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पांकी प्रखंड के सभी अमानत नदी घाट से धड़ल्ले से हो रहा बालू का उठाव। रोक के बाद भी नदियों से बालू का हो रहा उठाव।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पलामू जिले के पांकी प्रखंड के सभी अमानत नदी घाटो से बालू का अवैध कारोबार जारी है। पांकी बोरोदीरी नदी घाट, ताल, अमानत के ढूब, डंडार, माड़न नदी घाट आदि से बालू का उठाव करते देखा जा सकता है। नदी के कुछ भीतर तक ट्रैक्टर लगा कर बालू का उठाव हो रहा है। ट्रैक्टर से प्रतिदिन बालू उठाकर शहर की ओर भेजा जा रहा है, पर बालू वाहन को रोकने वाला कोई अधिकारी दिखाई नहीं देता है। ऐसा नहीं है कि खनन विभाग को इसकी जानकारी नहीं है। खनन विभाग के द्वारा गाहे-बेगाहे बालू के अवैध कारोबार और नदी घाट से बालू के उठाव करने वालों के खिलाफ छापामारी की जाती है, बावजूद इसके विभिन्न नदी घाटों से बालू का अवैध उठाव व कारोबार धडल्ले से जारी है।