पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
खूंटी जिले के तिरला थाना अंतर्गत एक एनजीओ में 40 आदिवासी किशोरी छात्राओं को एनजीओ के कोषाध्यक्ष बबलू उर्फ परवेज आलम ने अपनी गलत मंशा के जाल में फंसाया.
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन खूंटीः जिले के तिरला थाना अंतर्गत एक एनजीओ में 40 आदिवासी किशोरी छात्राओं को एनजीओ के कोषाध्यक्ष बबलू उर्फ परवेज आलम ने अपनी गलत मंशा के जाल में फंसाया. दरअसल बबलू उर्फ परवेज ने बच्चियों को सहनशक्ति टेस्ट का जामा पहनाकर शारीरिक शोषण का शिकार बनाया है. मामला समाजसेवी के माध्यम से पुलिस प्रशासन तक पहुंचा. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना प्रभारी और खूंटी की बीडीओ को जांच के आदेश दिए. समाजसेविका लक्ष्मी बाखला ने बताया कि 9 मार्च को छात्राओं ने उन्हें फोन पर मामले की जानकारी दी थी. छात्राओं ने बताया कि बबलू ने सहनशक्ति टेस्ट के नाम पर उनके साथ शारीरिक शोषण किया है. समाजसेवी ने बताया कि आधी छात्राएं डरी हुईं हैं. इसलिए मामले की जानकारी नहीं दे पा रहीं हैं.जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई जांच टीम ने पूरे मामले का पता लगाने के लिए खूंटी महिला थाना प्रभारी और बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी है. मामले की सच्चाई की जांच में जुटी महिला पदाधिकारियों ने एनजीओ में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं से आरंभिक पूछताछ की. महिला...