Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शोषण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सब के सामूहिक प्रयास से ही रुकेगा बच्चों का शोषण:उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 समाहरणालय के सभागार में चाइल्डलाइन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति सह चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई.सर्वप्रथम बैठक में बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने उपायुक्त श्री रंजन और जिप की प्रधान एवं बैठक में मौजूद अन्य पदाधिकारियों को बैठक के एजेंडे से अवगत कराया साथ ही पूर्व की बैठक में लिए गये निर्णयों के बारे में भी बताया.बैठक में बाल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये.मौके पर उपायुक्त ने कहा कि बाल संरक्षण बेहद जरूरी है इसके लिए सभी को सहयोगात्मक भावना से कार्य करने की जरूरत है.उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर बनी सलाहकार समिति को सक्रिय करने की बात कही साथ ही बाल विवाह को रोकने पर बल दिया.उन्होंने ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से मीटिंग करने,ह्यूमन ट्रैफिकिंग वाले छात्रों को विशेष रूप से फोकस करते हुए कार्य करने एवं विभिन्न माध्यमों से क्षेत्र के लोगों को ज...

सब के सामूहिक प्रयास से ही रुकेगा बच्चों का शोषण:जिप प्रधान

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 समाहरणालय के सभागार में चाइल्डलाइन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति सह चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में जिला परिषद की प्रधान प्रभा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।सर्वप्रथम बैठक में बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने जिप की प्रधान एवं बैठक में मौजूद अन्य पदाधिकारियों को बैठक के एजेंडे से अवगत कराया साथ ही पूर्व की बैठक में लिए गये निर्णयों के बारे में भी बताया। बैठक में बाल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। जिप प्रधान प्रभादेवी ने कहा कि बाल संरक्षण बेहद जरूरी है इसके लिए सभी को सहयोगात्मक भावना से कार्य करने की जरूरत है।उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर बनी सलाहकार समिति को सक्रिय करने की बात कही साथ ही बाल विवाह को रोकने पर बल दिया।उन्होंने ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से मीटिंग करने,ह्यूमन ट्रैफिकिंग वाले छात्रों को विशेष रूप से फोकस करते हुए कार्य करने एवं विभिन्न माध्यमों से क्षेत्र के लोगों को...