Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गांधी जयंती

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

महात्मा गांधी के विचारों से सीख लेने की जरूरतः बादल पत्रलेख

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मारवाड़ी सार्वजनिक हिंदी पुस्तकालय पहुंचे कृषि मंत्री बादल पत्रलेख गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर  झारखंड के कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख मेदिनीनगर स्थित मारवाड़ी सार्वजनिक हिंदी पुस्तकालय पहुंचे। उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी देश में भाईचारे के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के बारे में सोचते थे। इस महापुरुष के जीवनी से हम सभी को सीख लेने एवं उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है, तभी हम एक सफल नागरिक बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी सार्वजनिक हिंदी पुस्तकालय में महात्मा गांधी जी आए थे। यहां के लोग भी उनके विचारों से प्रेरित हैं। उन्होंने पुस्तकालय समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे प्रत्येक साल इस पुस्तकालय में आएंगे। माननीय मंत्री ने कहा कि सरकार संवेदनशीलता व जनता की भावनाओं के साथ काम करने में जुटी है। आमजनों के सुझाव का भ...

आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत गांधी जयंती के अवसर पर टाउन हॉल में आज प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से आयोजित इस प्रार्थना सभा के दौरान  गांधीमय हुआ वातावरण महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें और उनके आदर्शों को करें आत्मसातःडीडीसी इतना बढ़िया कार्यक्रम के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को साधुवाद:डीडीसी आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर जिले में कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है.इसी क्रम में आज दिनांक 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मेदिनीनगर टाऊन हॉल में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.जिला जनसंपर्क कार्यालय पलामू को ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भजन गायक राम-श्याम बन्धु ने गांधी जी के प्रिय भजन,रघुपति राघव राजाराम से वातावरण को गांधीमय कर दिया.इसके अलावे उनके द्वारा ऐसी लागी लगन,वैष्णव जन तो तेने कहिये,वो पालन हारे निर्गुण और न्यारे जैसे कई लोकप्रिय भजन और सुनाये गये.वहीं तबला वादक रूपेश रंजन मिश्रा,बांसुरी वादक पवन शर्मा व गिटारिस्ट राकेश कुमार ने भी भजन  गायकों के साथ सुर में सुर मिलाया.भजन कार्यक्रम के पूर्व उप विकास आयुक्त,नगर आयुक्...