पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 आसनसोल :-बंगाल के कोयला माफिया लाला और उसके सहयोगी रत्नेश वर्मा की अचल संपत्ति को सीबीआइ जल्द जब्त करेगी. सभी पर नोटिस चस्पा होगा. सीबीआइ ने अदालत में लाला की 70 अचल संपत्ति की सूची जमा की है.लाला के कोलकाता, दिल्ली एवं मुंबई में फ्लैट हैैं,तो दुबई, बैैंकाक एवं सिंगापुर में होटल व रिसार्ट भी हैैं. सीबीआइ अदालत पहले ही लाला एवं रत्नेश की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश दे चुकी है.लाला के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका है. छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत से प्रियंका गदगद,ट्वीट कर साधा निशाना वाराणसी :-कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई को मिली जीत से गदगद हैं. उन्होंने ट्वीट कर विजयी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए इशारों-इशारों में सरकार पर निशाना भी साधा.उन्होंने ट्वीट किया 'युवाओं द्वारा रोजगार मांगने की जोरदार हुंकार भरने वाले दिन ही वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के चुनाव के रिजल्ट युवा मन की एक झलक है.