पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979887693 बेड की उपलब्धता, आईसीयू, वेंटीलेटर इत्यादि की डेटा फैसिलिटी एप्प पर डेली करें अपडेट: उपायुक्त फैसिलिटी एप्प पर एडमीटेड पेशेंट एवं रिलीज किए गए मरीजों का डेटा हर हाल में हो अपडेट: उपायुक्त रांची फैसिलिटी मोबाइल एप्प पर डेटा अपडेट नहीं करने वाले अस्पतालों के खिलाफ नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी =================== सोमवार को उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में रांची के सभी निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ऐसे सभी अस्पताल जहां कोविड19 से संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए एडमिट किए जाने संबंधित सामीक्षा की गई। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने सभी संबंधित अस्पतालों को अस्पताल में बेड की उपलब्धता, ओ2 बेड की उपलब्धता, आईसीयू, वेंटिलेटर इत्यादि संबंधी सुविधा की जानकारी फेसिलिटी एप्प पर प्रतिदिन अपलोड करने का निदेश दिया। इसके अतिरिक्त अस्पताल में दाखिल हो रहे कोविड19 मरीजों एवं अस्पताल से छुट्टी लेने वाले मरीजों का आंकड़ा डेली बेसिस पर अपडेट करने का निदेश दिया। बिना...