Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पूजा अर्चना

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पलामू के मशहूर फोटोग्राफर सैकत चटर्जी ने की श्री बंशीधर मंदिर व राजा पहाड़ी में पूजा अर्चना

  विज्ञापन पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 पलामू के मशहूर फोटोग्राफर सैकत चटर्जी ने बुधवार को श्री बंशीधर मंदिर व राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया।  पूजा अर्चना के बाद वहां मौजूद भाजपा के जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क व विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ने सैकत चटर्जी, राज प्रतीक पाल व सिकेन्द्र कुमार को बंशीधर जी की तस्वीर भेंटकर श्री बंशीधर नगर में स्वागत किया।   उन्होंने बताया कि  विधायक भानू प्रताप शाही के सौजन्य से श्री बंशीधर नगर अनुमंडल  के डाक्यूमेंट्री फिल्म बनवाया जा रहा है, इसी सिलसिले में वे यहां आये हैं।  उन्होंने बताया कि इसमें एसडीओ जय वर्द्धन कुमार का भी सहयोग है। यह डाक्यूमेंट्री फिल्म मासूम आर्ट ग्रुप के बैनर तले बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां फिल्म निर्माण को लेकर अपार संभावनाएं है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बंशीधर नगर अनुमंडल के विभिन्न जगहों पर शूटिंग किया जायेगा।  उन्होंने बताया कि जल्द ही विधायक श्री शाही की मदद से इस क्षेत्र में मासूम आर्ट ग्रुप के द्वारा...