Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्वास्थ्य सुविधा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद वर्षों से बंद पड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त हुआ

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  डाल्टेनगंज, चैनपुर के सलतुआ में वर्षों से बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर जितेन्द्र कुमार एवं राहुल रंजन के नियुक्ति से लोगों में खुशी का माहौल है,आपको बताते चलें 10 वर्षों से बंद पड़े चैनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र को पुनः संचालन कराने के लिए पंचायत के जिम्मेंवार सदस्य,बिगेश्वर सिंह चेरो, शैलेन्द्र सिंह, हरिद्वार सिंह, कृष्णा सिंह,दिनेश कुमार सिंह,पंचम सिंह, गुडन सिंह,सतेंद्र सिंह, इत्यादि कई ग्रामीणों ने 1 महीने पहले पलामू उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों के बीच बीमारी से उत्पन्न समस्याओं को अवगत कराया उपयुक्त ने समस्य को गंभीरता से लेते हुए इस पर त्वरित कार्यवई कर सिविल सर्जन अनिल कुमार श्रीवास्तव से डायरेक्ट संपर्क साधते हुए ग्रामीणों को अस्वासन दिया कि जल्द ही डॉक्टर की नियुक्ति कर दी जायगी और अन्ततः वर्षों बाद सलतुआ उप स्वास्थ्य केंद्र दुबारा हुवा संचालित साथ ही ग्रामीणों ने उपायुक्त शशि रंजन को दिया धन्यवाद! विज्ञापन

पूर्व मंत्री सह मांडर विधायक बंधु तिर्की पहुंचे पलामू

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - पूर्व मंत्री सह मांडर विधायक बंधु तिर्की पहुंचे पलामू, डालटनगंज सर्किट हाउस में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस , MMCH के साथ-साथ तीन प्रखंडों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लेंगे जायजा, कहा हर प्रमंडल के लिए अलग अलग बने कृषि नीति ।

पलामू वासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ सुविधा: उपायुक्त

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 उपायुक्त ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ सुविधाओं का लिया जाएजा पलामू की स्वास्थ व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाने का प्रयास हो रहा है। पलामू वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए एक ओर जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थकर्मियों की कमी को दूर किया जा रहा है। वहीं मरीजों को बेहतर स्वास्थ सेवा मुहैया कराने की दिशा में कार्य जारी है। मरीजों को तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। यह बातें उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कही। वे आज चैनपुर स्थित नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त को बताया गया कि कुछ दिन पूर्व ही स्वास्थ केन्द्र को पुराने भवन से नये भवन में सिफ्ट किया गया है।  उपायुक्त ने ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष, लैब, नेत्र जांच कक्ष, प्रसव कक्ष, महिला व पुरुष वार्ड, शिशु वार्ड, एमटीसी वार्ड एवं शीतगृह आदि का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। वार्डो के निरीक्षण में उन्होंने वहां इलाज करा रहे मरीजों के संबंध में चिकित्सा पदाधिकारियों से जानकारी ली और उन्ह...

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को जिला प्रशासन की ओर से कालाजार उन्मूलन एक्शन प्लान की पुस्तिका उपायुक्त राजेश्वरी बी सौपीं

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य  सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है । आम लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा देने के साथ संक्रमित बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं । इस मौके पर राजभवन, दुमका में उपायुक्त राजेश्वरी बी  और अन्य पदाधिकारियों ने  जिला प्रशासन द्वारा कालाजार उन्मूलन को लेकर तैयार किए गए एक्शन प्लान  से संबंधित पुस्तिका  मुख्यमंत्री को सौंपी । उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में कालाजार उन्मूलन को लेकर घर-घर सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे में लोगों के घरों में बुनियादी सुविधाओं की भी जानकारी ली जाएगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि  कालाजार उन्मूलन को लेकर रांची में राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन यूनिसेफ के सहयोग से किया जाएगा ।