Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बेरोजगारी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पलामू से बेरोजगारी एवं पलायन मिटाएंगे : दीपक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आत्मनिर्भर हो महिलाएं : प्रियदर्शिनी पलायन, बेरोजगारी एवं भूखमरी के कलंक से पलामू को निजात दिलाना है तो सिर्फ सेवा से ही नहीं बल्कि रोजगार सृजन से संभव है। और पलामू जिले में इसका विकल्प है कृषि। इसके लिए इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी ने नयी मुहिम शुरू की है। नया सवेरा के उपरांत इंडियन रोटी बैंक सदर प्रखंड के कौड़िया पंचायत से एमपीजी कंपनी के साथ मिलकर मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेगी। इसके लिए पंचायत भवन स्थल पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं को मशरूम की खेती के प्रति रूचि बढ़ाने पर चर्चा की गई। जिसका सकारात्मक पक्ष महिलाओं को सशक्त बनाने का उत्तम माध्यम है। विज्ञापन कौड़िया के मुखिया प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी, वाइस स्टेट कॉर्डिनेटर परवेज अख्तर मौजूद थे। वहीं प्रशिक्षक के रूप में एमपीजी इ बिजनेस की ओर से प्रियदर्शिनी यादव, एवं शाबिर हसन ने मशरूम के प्र...

झारखंड के शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते के लिए करना होगा इंतजार, विभागों में नहीं है आंकड़ा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन झारखंड में तकनीकी रूप से प्रशिक्षित और प्रमाणित उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की शुरुआत राज्य सरकार की ओर से की गयी है। पर राज्य सरकार की ओर से इस योजना के तहत तय राशि पाने के लिए राज्य के युवाओं को अभी और इंतजार करना होगा। यह इंतजार छह महीने का भी हो सकता है. ऐसा हम नहीं बल्कि विभागीय अधिकारी कह रहे हैं। इस योजना के तहत नौ विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षितों को लाभ मिलना है. लेकिन विभागों के पास आंकड़े ही नहीं हैं। इन विभागों के प्रशिक्षितों को मिलेगा लाभ  - ग्रामीण विकास विभाग - उद्योग विभाग - नगर विकास एवं आवास विभाग - स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग - पर्यटन, कला, खेलकूद एवं युवा मामले विभाग - महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग - उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग - अनुसुचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग - श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग क्यों करना होगा इंतजार  असल में जिन नौ विभागों के प्रशिक्षितों ...

बेरोजगारी भत्ता के लिए ये हैं 10 जरूरी कागजात

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन ▪️आवेदक अपना मोबाइल नंबर तैयार रखें। ▪️आवेदन के लिए आधार कार्ड जरूरी है। ▪️अभ्‍यर्थी का बैंक में खाता (खाता नंबर) होना अनिवार्य है। ▪️आवेदक का बैंक अकाउंट आधार से निश्चित तौर पर लिंक होना चाहिए। ▪️अभ्‍यर्थी के पास सरकारी संस्‍थान का तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र होना जरूरी है। ▪️आवेदक स्‍पेशल कैटेगरी से हों, तो उन्‍हें विधवा, परित्यक्ता, आदिम जनजाति, दिव्यांग आदि का प्रमाण पत्र देना होगा। ▪️बेरोजगारी भत्ता के लिए नियोजनालय का रजिस्‍ट्रेशन नंबर जरूरी है। तीन साल पुराना होने पर नवीकरण आवश्‍यक है। ▪️आवेदकों को अपने स्थायी पता का प्रमाण पत्र, स्थानीयता प्रमाण पत्र देना जरूरी है। ▪️अभ्‍यर्थियों को यह शपथ पत्र देना होगा, जिसमें उसके किसी रोजगार से नहीं जुड़ने और स्वरोजगार नहीं करने की सत्‍यता प्रमाणित की गई हो। ▪️आवेदक झारखंड के स्थानीय निवासी होने पर ही बेरोजगारी भत्‍ता के हकदार होंगे।

दिसंबर से शुरू होगा सिंदरी खाद कारखाने में उत्पादन, हज़ारो युवाओं को मिलेगा रोजगार

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन झारखंड के सिंदरी स्थित उर्वरक कारखाने से इसी साल दिसंबर महीने से उत्पादन शुरू हो जायेगा. सिंदरी खाद कारखाने से उत्पादन शुरू होने से हज़ारो लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने बताया कि सरकार ने उर्वरक उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए एचयूआरएल के बंद पड़े उर्वरक संयंत्रों से पुनः उत्पादन शुरू करने की पहल की है. मंत्री सदानंद गौड़ा ने बताया कि सरकार ने गोरखपुर, सिंदरी और बरौनी में प्रत्येक स्थान पर 12.7 लाख एमटी प्रतिवर्ष क्षमता के गैस आधारित यूरिया संयंत्रों की स्थापना करके उत्पादन पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है.

रोजगार सृजन योजना से लाेन देकर बेरोजगाराें काे बनाएं आत्मनिर्भर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन डीसी ने अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का दिया निर्देश उपायुक्त सह अध्यक्ष मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री राेजगार सृजन योजना के तहत अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति,अन्य पिछला वर्ग,व दिव्यांग वर्ग के योग्य लाभुकों को ऋण स्वीकृति हेतु बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार  ने बताया कि कुल 246 आवेदन आए है।जिसमें अनुसूचित जाति के 138,अनुसूचित जनजाति के 26,अन्य पिछला वर्ग के 80 व दिव्यांग वर्ग के 2 आवेदन शामिल हैं। उपायुक्त एवं समिति के सदस्यों के बीच आवेदन के साथ जमा किए कागजात का सत्यापन करने के बाद कुल 246 लाभुकों को ऋण योजना का लाभ देने को लेकर अनुमोदित करने पर सहमति बनी।उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि सरकार की सोच है कि एससी,एसटी,ओबीसी,एवं दिव्यांगों को स्वरोजगार से जोड़ कर उनके जीवन में खुशहाली लाई जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि ऋण योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करें...

झारखंड: बेरोजगारों के लिए जल्‍द भत्‍ते की शुरुआत कर सकती है सोरेन सरकार, जानिए मिलेगी कितनी रकम

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रांची:झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार बेरोजगारों के लिए जल्‍द ही बेरोजगारी भत्‍ते की शुरुआत कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने चालू वित्‍तीय वर्ष 2021-21 में ही इस योजना को अमल में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा योजना प्राधिकृत समिति को भेजे गए प्रस्‍ताव के मुताबिक स्‍नातक पास युवाओं को पांच हजार और स्‍नातकोत्‍तर युवाओं को सात हजार रुपए हर साल बेरोजगारी भत्‍ता मिल सकता है।  श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति के लिए योजना प्राधिकृत समिति के पास भेजा है। समिति के अनुमोदन के बाद प्रस्‍ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगने के साथ राज्‍य में बेरोजगारों को भत्‍ते की शुरुआत कर दी जाएगी। योजना के तहत सोरेन सरकार प्रदेश के नियोजनालयों में पंजीकृत स्‍नातक और स्‍नातकोत्‍तर उत्‍तीर्ण छात्रों को रोजगार नहीं मिलने पर भत्‍ता देगी।  दो साल तक मिलेगा भत्‍ता प्रस्‍ताव के मुताबिक किसी भी उम्‍मीदवार को दो वर्षों तक ही इस योजना का लाभ मिलेगा। नान मैट्रि...

एनएसयूआई ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जूतों पर पालिश कर जताया विरोध, बेरोजगारी पर भी घेरा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज जिला  के नेतृत्व में बढ़ती बेरोजगारी और मोदी सरकार के झूठे वादों के खिलाफ अनूठे ढंग से विरोध-प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप  रांची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जूते पॉलिश किए।    मौके पर NSUI प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। वे सभी दर दर भटकने को मजबुर  है । केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर ध्यान नहीं दे रही है तथा केंद्र सरकार को जुमले वाली सरकार बताया, जो कि युवाओं को रोजगार देने मेें विफल रही है। बढ़ती बेरोजगारी से छात्र काफी हताश है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से एन एस यू आई के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह, प्रियांशु भट्ट, शिवम कुमार, यश, जयंत, पवन एवं अन्य छात्र मौजूद थे।

आज का जश्न बेरोजगारी बदहाली नाकामी और विफलता का जश्न मोराबादी में हेमंत सरकार द्वारा मनाया जा रहा है :- संजय सेठ

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  उपरोक्त बातें रांची के सांसद संजय सेठ ने भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर कार्यालय मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मैं कहीं...साथ ही उन्होंने कहा की हेमंत सरकार ने पिछले 1 वर्षों के दौरान अपनी चुनावी वादों में किसी एक को भी पूरा करने में असफल रही है , चुनाव के दौरान   हेमंत सोरेन द्वारा 1 साल में 5 लाख रोजगार देने  अथवा राजनीति से सन्यास की बात कही गई थी  अतः हो सकता है की मोराबादी के मंच से मुख्यमंत्री किसी बड़े ब्रेकिंग न्यूज़ की घोषणा करें l  श्री सेठ ने कहा कि प्रदेश में किसानों की हालत बद से बदतर है, किसान धान उपजा कर, बेचने के लिए सरकार का मुंह ताक रहे हैं , युवकों पर हेमंत सरकार रात को लाठियां बरसाती है और बड़े-बड़े बैनर पोस्टर पंडाल लगाकर हेमंत सरकार अपनी नाकामी को छुपाने का प्रयास कर रही हैl  प्रेस वार्ता में मौजूद हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल ने कहा...  200000 के कर्ज माफी के नाम पर किसानों को झुनझुना पकड़ा पकड़ा कर अपना पीठ थपथपा रही है हेमंत सरकार , श्री जायसवा...

27 अक्टूबर 2020 से अपना ऐप पर रोजगार मेला

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 रोजगार मेला में दिख रहा रांची वासियों का उत्साह 40 हज़ार से ज्यादा लोगों ने ऐप पर कराया रजिस्ट्रेशन जिला प्रशासन ने अपना टाइम और स्वनिति इनिशिएटिव के सहयोग से की है पहल गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें ऐप रांची जिला प्रशासन ने अपना टाइम और स्वनीति इनिशिएटिव के साथ मिलकर रोजगार मेला की शुरुआत 27 अक्टूबर 2020 से की थी। इस रोजगार मेले में रांची वासियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 40 हज़ार से ज्यादा लोगों ने रोजगार के लिए इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। यह विशेष 20 दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल आर्थिक प्रभावों को कम करने और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को ऐप के माध्यम से 48 घंटे के भीतर उपयुक्त रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आयोजित किया गया है। रांची जिले में करीब 4000 नौकरियां इस ऐप पर लिस्टेड की गई है। अब तक 39800 से ज्यादा आवेदन एप पर आ चुके हैं और करीब 2000 से ज्यादा आवेदकों का इंटरव्यू हुआ है। आपको बताएं कि 66 से अधिक क्षेत्रों में नौकरी पाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।

चीन से काम समेट जर्मन की जूता कंपनी ने आगरा में शुरू किया प्रोडक्शन, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 कोरोना वायरस महामारी के बीच जर्मनी की फुटवियर कंपनी वॉन वेलेक्स ने उत्तर प्रदेश के आगरा में अपनी जूता बनाने की दो यूनिट शुरू की हैं। इन यूनिट्स का उद्घाटन मंगलवार को यूपी के अपर मुख्य सचिव (अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास) आलोक कुमार ने वर्चुअली किया। अभी तक कुल 2000 लोगों को इन यूनिट्स में रोजगार दिया गया है। Von Wellx कंपनी अब UP में तीन परियोजनाओं में लगभग 300 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी का दावा है कि इससे 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

बिरसा हरित ग्राम योजना से पलामू के किसान एवं दीदी बाड़ी से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 जिले में 563.5 एकड़ भूमि पर हुई आम एवं मिश्रित फल की बागवानी मनरेगा के अंतर्गत एक दिन में 76 हजार 89 मानव दिवस श्रृजन कर पलामू राज्य में तीसरे स्थान पर पहुंचा मनरेगा के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों में प्रतिदिन औसतन 55 हजार मजदूर कर रहे हैं कार्य सरकार की बिरसा हरित ग्राम योजना से पलामू के किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं। वहीं दीदी बाड़ी योजना से सखी मंडल की महिलाएं आत्मनिर्भर/स्वावलंबी बन रही हैं। इन  योजनाओं का क्रियान्वयन मनरेगा के अंतर्गत किया जा रहा है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पलामू जिले में 563.5 एकड़ भूमि पर आम एवं मिश्रित फल की बागवानी की गई है। जहां 63 हजार से अधिक आम एवं मिश्रित फल के पौधे के अलावा 45 हजार इमारती पौधे लगाये गये हैं। इसमें 563 लाभुक सीधे रूप से जूटे हैं। आम बागवानी निर्धारित मानक के अनुरूप लगाये गये हैं, जो तीन वर्ष में फल देना प्रारंभ करेगा। पलामू को एक दिन में 76 हजार 89 मानव दिवस श्रृजन करने का गौरव प्राप्त हुआ है। एक दिन में 76 हजार 89 मानव दिवस श्रृजन कर पलामू राज्य में तीसरे स्थान पर पहुंच गया, जो बड़...

आनेवाले समय में राज्य की बच्चियां स्वास्थ्य के क्षेत्र में अलग पहचान बनायेंगी: हेमन्त सोरेन

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की SPV प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित चान्हो नर्सिंग कौशल कॉलेज के छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया। हुनर को मिला रोजगार, मानव सेवा के जरिये 111 युवतियां करेंगी आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त ये कुशल नर्सें पुणे, बेंगलुरु, मुम्बई, दिल्ली और झारखण्ड के अस्पतालों देंगी अपनी सेवा 60 नर्स अपोलो ग्रुप, 31 नर्स नाइन क्लाउड हॉस्पिटल एवं 20 नर्स मेदांता व अन्य अस्पतालों से जुड़ेंगी हुनरमंद नर्सों को यह अवसर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा बच्चियों को आत्मनिर्भर होने की शिक्षा दी जा रही है हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आपका प्रशिक्षण पूरा हुआ, जिसकी परिकल्पना आप सभी ने की थी। वह भी पूर्ण हुआ। यह हर्ष का दिन है। बतौर नर्स नव जीवन का शुभारंभ आपके जीवन में हो रहा है। यह सुखद है कि आप सभी पढ़ लिखकर झारखण्ड के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य के क्षेत्...

BCCL के एरिया 3 के महाप्रबंधक साथ हुई वार्ता, जब तक बेरोजगारों को रोजगार नहीं तब तक कोयला का डिस्पैच नहीं : शेख गुड्डू

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 इंटक प्रदेश महासचिव शेख गुड्डू ने आज एरिया 3 के महाप्रबंधक से वार्ता की जिसमें कहा गया कि जब तक लोकल सेल के मजदूरों को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक एक भी कोयला डिस्पैच नहीं होने दिया जाएगा वार्ता के दौरान महाप्रबंधक एवं एजीएम सलील कुमार  उपस्थित थे वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित चंडी गयाली गोल्डन तिवारी कैलाश महतो प्रेम तिवारी शंकर पासवान इत्यादि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बीडीओ का फरमान सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 तक पंचायत भवन में जनता की समस्या सुने पंचायत सचिव, रोजगार सेवक

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा ने प्रखंड कार्यालय के सभी पंचायत सेवक को रोजगार सेवक को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया है कि सभी लोग अपने अपने पंचायत भवन में सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक जनता की समस्या को सुनेंगे और काम करेंगे। उन्होंने हमारे प्रतिनिधि को दूरभाष के माध्यम से बताया कि मैं प्रत्येक दिन सभी पंचायत में योजनाओं सहित अन्य बिंदु का सघन निरीक्षण कर रहा हूं, अगर कहीं कोई कमी पाया जा रहा है तो उस पर कार्रवाई भी किया जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि आज करुआ कला पंचायत में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया तथा पंचायत में पंचायत सेवक रविकांत भूषण उपस्थित नहीं थे, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी पदाधिकारी कर्मी की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रोजगार को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- मेरी सरकार में झारखंड के 75 हज़ार से ज्यादा युवाओ को सरकारी नौकरी मिली, टेक्सटाइल और फुटवियर में भी हज़ारो युवाओ को रोजगार मिला।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के बड़े नेता रघुवर दास ने अपनी सरकार के दौरान दिए रोजगार को लेकर फिर एक बार बड़ा दावा किया है. पूर्व सीएम रघुवर दास ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि उनकी सरकार ने झारखंड के 75 हज़ार से ज्यादा युवाओ को सरकारी नौकरियां दी. इसके अलावा उनकी सरकार के दौरान राज्य में टेक्सटाइल और फुटवियर के क्षेत्र में भी हज़ारो युवाओ को रोजगार मिला. रघुवर दास ने कहा कि रोजगार की तलाश में तमिलनाडु ,त्रिचूर में काम कर रही झारखंड की बेटियों को अपने प्रदेश में रोजगार मिला. लेकिन हेमंत सरकार की गलत नीतियों व अड़ियल रवैये ने उन हुनरमंद युवाओं के रोजगार भी छीन लिए. उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 70 हजार से अधिक सरकारी नियुक्तियां की गई. इनमें शिक्षक, वनरक्षी एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की नियुक्ति शामिल है।

जिला कौशल समिति की बैठक में प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने पर दिया गया बल

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी  +917979886793  उपायुक्त गढ़वा के अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारत सरकार कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत देश के आकांक्षी जिलों में चलाए जा रहे संकल्प योजना के तहत अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस के लिए जिला कौशल विकास योजना तैयार करने हेतु विस्तृत विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त गढ़वा के द्वारा योजना के उद्देश्य पर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की अगर हम सही मायने में रोजगार के लिए लोगों में कौशल विकास करेंगे तभी हम लोगों को आगे जाकर रोजगार के लिए प्रेरित कर पाएंगे। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा से लोगों को कौशल प्रशिक्षण देने हेतु मशरूम के प्रशिक्षण, प्लांटेशन के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही । उन्होंने मत्स्य पदाधिकारी गढ़वा से कहा की फिश फार्मिंग, मछली पालन में फीड देना, तालाब में मछली पकड़ने का कौशल देकर रोजगार का सृजन कर सकते हैं इस समय राज्य सरकार के द्वारा प्लास्टिक बैन होने पर, लोगों में कौशल की दक्षता को बढ़ावा देने हेतु कपड़े के बैग, कपड़े क...

मंत्री ने युवाओं को रोजगार के लिए गढ़वा में औद्योगिक पार्क स्थापित करने का मुख्यमंत्री से किया मांग

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर गढ़वा जिले में औद्योगिक पार्क की स्थापना करने के लिए स्वीकृति प्रदान करने की मांग किया है। मंत्री श्री ठाकुर ने मुख्मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि गढ़वा जिला का मुख्य आजीविका कृषि पर आधारित है। परंतु अल्प वर्षा क्षेत्र होने के कारण यहां प्रतिवर्ष सुखाड़ का सामना करना पड़ता है। लाखों लोग रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। यहां बेरोजगारी की भीषण समस्या है। जिले में एक भी उद्योग नहीं है। गढ़वा जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले में किसी उपयुक्त स्थान पर औद्योगिक पार्क की स्थापना कर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की स्थापना कराना अति आवश्यक है। यहां उद्योग संचालन के लिए पर्याप्त कार्य बल उपलब्ध है। मंत्री ने कहा है कि इसके लिए गढ़वा जिले में पर्याप्त मात्रा में नदियों का जल भी उपलब्ध है। साथ ही मुख्यमंत्री ने भागोडीह ग्रिड का उद्घाटन कर यहां बिजली की समस्या को भी दूर कर द...

उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 आपसी समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का दिया निर्देश जिले के विकास में पदाधिकारियों की अहम भूमिका: जिशान कमर,उपायुक्त कोरोना संक्रमण को लेकर किए जा रहे कार्य की समीक्षा मनरेगा वेंडरों के कार्य की दो दिनों में  जांच का दिया निर्देश मानक के अनुसार कार्य नहीं करने वालों पर प्राथमिकी  दर्ज करने की कही बात जिले में सोलर प्लांट  ,मेडिकल काॅलेज के लिए जमीन उपलब्ध करवाने को लेकर किया निर्देशित दाखिल खारीज के  आवेदन पर तीस दिनों के अंदर कार्रवाई करने का दिया  निर्देश चंदवा में ब्लड बैंक अविलंब आरंभ करने की कही बात एसबीएम के बन रहे शौचालयों  को जल्द से जल्द पूर्ण करने को लेकर किया निर्देशित काम के अभाव में श्रमिक करेंगें पलायन तो नपेंगें बीडीओ संचालित विकास योजनाओं का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करवाने को लेकर किया निर्देशित बालूमाथ अंचल के कार्य की होगी जांच,टीम गठित करने का दिया निर्देश समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त जिश...

रोजगार के लिए देश भर के बेरोजगार छात्रों ने पीटी थाली और ताली, सड़कों पर भी उतरे, सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे अभियान का दिखा असर

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  देश में बढ़ती बेरोजगारी, रेलवे व एसएससी की लंबित परीक्षा कराने की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं ने 05 सितम्बर 2020 शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर शाम पाँच बजे पाँच मिनट के लिए थाली और ताली पीटकर विरोध किया। यह विरोध झारखण्ड, बिहार सहित पूरे देश के बेरोजगार युवाओं ने एकजुट होकर किया।इसके लिए पिछले कई दिनों से युवाओं की ओर से सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा था। अलग-अलग इलाकों में बेरोजगार छात्रों ने अपने घरों की छत पर थाली पीटकर विरोध जाहिर किया।बिहार में रेलवे और एसएससी की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या सबसे अधिक होती है। यही वजह रही कि बिहार के छात्र सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहे।शनिवार को रेलवे भर्ती परीक्षा की तिथि जारी करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर छात्रों का आंदोलन तेज होता दिखा। पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैश टैग #SpeckUpForSSCRailwaysStudents के बाद शनिवार को हैश टैग #5Baje5Minutes ट्रेंड होने लगा। अभ्यर्थियों की मांग थी कि आरआरबी, एनटीपीसी भर्ती की परीक्षा तिथि जारी की जाय...

प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पलामू में रोजगार देने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध: उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पलामू लौटे श्रमिकों में 26 हज़ार 657 प्रवासी श्रमिक स्किल्ड/ सेमी स्किल्ड प्रवासी मज़दूरों को कौशल वार रोज़गार उपलब्ध कराने से संबंधित बैठक हुई सम्पन्न आज दिनांक 5 सितम्बर 2020 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में प्रवासी मज़दूरों को कौशल वार रोज़गार उपलब्ध कराने से संबंधित बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में उपायुक्त ने बताया कि पलामू जिले में बाहर से आए 38 हज़ार 249 मजदूरों का डाटा बेस तैयार किया जा चुका है। इनमें 11 हज़ार 592 प्रवासी अनस्किल्ड हैं तथा 26 हज़ार 657 प्रवासी स्किल्ड तथा सेमि स्किल्ड हैं। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना संकट के बीच प्रवासी मज़दूरों को पलामू जिले में ही रोजगार देने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। इसके लिए प्रवासी मजदूरों के कौशल के अनुसार उन्हें उनके संबंधित सेक्टरों में रोजगार मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में मौजूद चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से उपायुक्त ने ज्यादा से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बनाया ग...