पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज जिला के नेतृत्व में बढ़ती बेरोजगारी और मोदी सरकार के झूठे वादों के खिलाफ अनूठे ढंग से विरोध-प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप रांची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जूते पॉलिश किए।
मौके पर NSUI प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। वे सभी दर दर भटकने को मजबुर है । केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर ध्यान नहीं दे रही है तथा केंद्र सरकार को जुमले वाली सरकार बताया, जो कि युवाओं को रोजगार देने मेें विफल रही है। बढ़ती बेरोजगारी से छात्र काफी हताश है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से एन एस यू आई के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह, प्रियांशु भट्ट, शिवम कुमार, यश, जयंत, पवन एवं अन्य छात्र मौजूद थे।
Comments
Post a Comment