पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चन्दन प्रकाश सिन्हा ने उपायुक्त पलामू से माता दौलती देवी बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सोसाइटी पर जमीन एवं पैसे की हेराफेरी करने की शिकायत की है। साथ ही पंजीयन रद्द कर सारे सम्पत्तियों को किसी अन्य ट्रस्ट या सोसाइटी को सौपने का मांग की है। उपायुक्त पलामू को सौंपे गए ज्ञापन में सिन्हा ने कहा है कि माता दौलती देवी बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सोसाइटी के संचालकों द्वारा उसका उपयोग जमीन की हेराफेरी एवं सरकारी पैसे की हेराफेरी के लिए किया जा रहा है।