पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 हुसैनाबाद प्रखंड के टोंगरा गांव स्थित प्राचीन गढ़ के समतलीकरण के दौरान एक विचित्र धातु का टुकड़ा मिला। धातु का टुकड़ा देखने में छोटा,लेकिन काफी भारी है। मौके पर पहुंचकर उस टुकड़े को हुसैनाबाद पुलिस ने अपने अधिनस्थ कर लिया है। सोन घाटी पुरातत्व परिषद के अध्यक्ष अंगद किशोर ने बताया कि यह टुकड़ा सीसा धातु या रांगा हो सकता है। प्राचीन काल में इसका प्रयोग अन्य धातु के साथ मिलाकर किया जाता था।संस्था के सह सचिव रंजीत कुमार ने बताया कि यह टुकड़ा अत्यंत मुलायम और घनाभाकार है। इसका वजन 8.670 किलोग्राम है। सोन घाटी पुरातत्व परिषद के सचिव तापस डे ने इस टुकड़ा को हुसैनाबाद स्थित नवनिर्मित म्यूजियम में रखने की मांग की है।