पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 कांग्रेस विधायक बंधू तिर्की अपनी ही सरकार से ऐसे नाराज हो गए है कि अब वे अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठेंगे. हेमंत सरकार में शामिल कांग्रेस विधायक बंधू तिर्की भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज है. बंधु तिर्की ने रांची के तीन अंचलाधिकारियों पर जमीन की अवैध जमाबंदी कायम करने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इनपर कार्रवाई नहीं हुई तो वे सचिवालय के सामने धरना पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है. उन्होंने आरोप लगाया कि चान्हों, नगड़ी और नामकुम के अंचलाधिकारी जमीन के अवैध हस्तांतरण और जमाबंदी में संलिप्त हैं और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने चान्हों में चौधरी परिवार के नाम पर 33 एकड़ से अधिक गैरमजरुआ जमीन बंदोबस्त करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. मुख्य सड़क के इर्द-गिर्द भी जमीन की बंदोबस्ती की जांच करने की मांग की.