पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 रांची के सब रजिस्ट्रार अविनाश कुमार ने बताया कि रजिस्ट्री कराने वालों को काेविड-19 के नियमाें का पालन करना हाेगा। राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व नुकसान काे पाटने के लिए यह निर्णय लिया है आम लाेगाें काे असुविधा हाे रही है और लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली नहीं हाे पा रही है सरकार ने जमीन-फ्लैट की खरीदारी करने वालों को बड़ी राहत दी है। एक दिन में मात्र 40 डीड की रजिस्ट्री की बाध्यता काे समाप्त कर दिया गया है। राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व नुकसान को पाटने के लिए यह निर्णय लिया है। निबंधन महानिरीक्षक विकास प्राधिकरण भाल ने बुधवार को इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है। सभी जिले के डीसी सह जिला निबंधक को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि एक दिन में मात्र 40 दस्तावेजों की सीमा तय हाेने की वजह से कई पक्षकार निबंधन कराने से वंचित रह जा रहे हैं। इससे आम लाेगाें को असुविधा हो रही है और लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली नहीं हो पा रही है। इसलिए प्रतिदिन 40 दस्तावेजों के निबंधन के लिए अप्वाइमेंट दिए जाने की सीमा क...