Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गाइडलाइंस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें:उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने पलामू वासियों से राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील की है.उन्होंने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स की जानकारी देते हुए कहा सरहुल एवं रामनवमी में श्रद्धालु 100-100 के ग्रुप में निकल सकतें हैं.जहां पर सभी ग्रुप का मिलान होगा,वहां पर भी श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या एक हज़ार से अधिक नहीं होनी चाहिये.उन्होंने कहा कि शाम छः बजे तक सभी आयोजकों को धार्मिक जुलूस समाप्त करना होगा साथ ही जुलूस में रिकॉर्डेड म्यूजिक और डीजे बजाने की सख्त मनाही होगी.जुलूस में शामिल लोगों को अपना-अपना हाथ सैनिटाइज करना होगा और हर वक्त मास्क पहने रखना होगा.उन्होंने कहा कि उक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों/ प्रतिष्ठानों/ संस्थानों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के तहत एवं भारतीय दंड संहिता,1860 के सेक्शन 188 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर,छतरपुर एवं हुसैनाबाद एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ जिले के सभी प्...