Skip to main content

Posts

Showing posts with the label खाद्य सुरक्षा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जिले में झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त गंभीर

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन  कार्य में शिथिलता बरतने को लेकर जिले के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों का वेतन किया स्थगित उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कहा कि झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पलामू जिले में कुल 88208  सदस्यों को आच्छादित किए जाने हेतु पूर्व में ही लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत जिले में शतप्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण किए जाने को लेकर पूर्व में ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए थे लेकिन निर्धारित लक्ष्य के आलोक में अब तक मात्र 64103 सदस्यों को ही आच्छादित किया गया है। वहीं उक्त योजना के तहत जनवरी माह का आवंटित खाद्यान्न का वितरण का कार्य लक्ष्य पूर्ण नहीं होने के कारण लंबित है। उन्होंने कहा कि PMGKAY एवं ANB अंतर्गत पलामू जिले हेतु आवंटित खाद्यान्न को ऑफलाइन मोड/अपवाद पंजी के माध्यम से वितरित किए गए खाद्यान्नों को ऑनलाइन आहार पोर्टल पर दिनांक 7 फरवरी 2021 तक अपलोड करते हुए प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना था,कई निर्देश के बावजूद भी उक्त कार्य को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा पूर्ण...

राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ी

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 आगामी 15 अक्टूबर तक लिए जाएंगे आवेदन: उपायुक्त जिले के 88,208 गरीबो  मिलेगा खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लाभुकों को एक रुपए किलो की दर से मिलेगा पांच किलो खाद्यान्न झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।उपायुक्त श्री शशि रंजन ने विस्तारित अवधि में जिले के प्रत्येक वैसे व्यक्ति जो इस योजना के हकदार हैं,उन्हें जोड़ने का निर्देश दिया है। उन्होंने योजना को लेकर नगर पंचायत पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचलाधिकारी एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सरकार द्वारा निर्धारित समय अवधि के अंदर योजना के लिए सभी सुपात्र व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया है। आगामी 15 अक्टूबर तक लिए जाएंगे आवेदन: उपायुक्त उपायुक्त श्री रंजन ने बताया कि  सरकार के द्वारा झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आवेदन प्राप्त करने की तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों के सुपात्रता की जांच 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगी, प्राथमिकता स...

झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ स्थापना दिवस (15 नवम्बर) को किया जाएगा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 17 से 30 सितम्बर 2020 तक ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं आवेदन 15 नवम्बर से सफलतापूर्वक झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना को किया जाएगा लागू: जिला आपूर्ति पदाधिकारी खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलें विभाग झारखण्ड द्वारा 15 नवम्बर से राज्य में झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना को झारखंड राज्य मंत्रिमंडल ने 8 सितंबर 2020 को मंजूरी दे दी है। यह एक अलग योजना है जिसमें गरीब लोगों को मासिक सब्सिडी वाले 5 किलोग्राम खाद्यान्न दिया जाएगा। नई झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में लगभग 15 लाख लोग शामिल होंगे, जो झारखण्ड खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अच्छादित होंगे। झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत, लाभार्थियों को प्रत्येक खाद्यान्न प्रति किलोग्राम 1 रुपये में मिलेगा। इसके अलावे झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड के म...