पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ने एसडीओ से मेनरोड के किनारे व सब्जी बाजार में मांस मछली की बिक्री पर रोक लगाने का किया अनुरोध
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 एसडीओ को मांग पत्र देते विधायक प्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ने एसडीओ जय वर्द्धन कुमार को आवेदन देकर छठ महापर्व के सम्पन्न होने तक मेनरोड के किनारे व सब्जी बाजार में मांस, मुर्गा, मछली व अंडा की बिक्री पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। एसडीओ को दिये गये आवेदन पत्र में विधायक प्रतिनिधि ने लिखा है कि हिन्दू आस्था का महापर्व 17 से प्रारम्भ होकर 20 नवंबर तक चलेगा। इस पर्व में शुद्धता व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। महापर्व से संबंधित सामग्रियों के लिये छठ व्रतधारी बाजार आती जाती हैं। ऐसे में इसे ध्यान में रखते हुये आगामी 20 नवम्बर तक मांस, मुर्गा, मछली एवं अंडा की बिक्री पर रोक लगाया जाना जरूरी है। मांग पत्र सौपने वालों में विधायक प्रतिनिधि के साथ शहरी मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, वार्ड पार्षद अनिल कुमार गुप्ता व राहुल पाल शामिल थे।