Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सम्मेलन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

भाकपा माले का दो दिवसीय जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 देशव्यापी फैल रहे जुझारू किसान संघर्षों के साथ एकजुट होने के संकल्प को मजबूत करते हुए भाकपा माले का दो दिवसीय जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 11 -12 सितंबर को मेदिनीनगर स्थित लाल चंद साहू भवन भाकपा माले जिला कार्यालय के कॉम सतेंद्र सिंह सभागार में सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता और पर्यवेक्षक भाकपा माले राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद थे ।सम्मेलन में पलामू जिले पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन की शुरुआत भाकपा माले के झंडे को फहराते हुए किसान आंदोलन,जन आंदोलन में शहीद सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की शहादत को याद करते हुए किया गया। विज्ञापन        खुला सत्र में पार्टी के कार्यकर्त्ता और समर्थकों के आलावे जिले के सामाजिक कार्यकर्ता,लोकतांत्रिक सामाजिक न्याय की सोच रखने वालों ने भी भाग लिया। खुला सत्र की शुरुआत करते हुए भाकपा माले राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने  कहा कि तीन नए कृषि काला कानून,निजीकरण, आरक्षण पर हमला के खिलाफ संघर्ष को ...

एचईसी के कामगारों का वेतन पुनरीक्षण और उधोग बचाने के संकल्प के साथ हटिया मजदूर युनियन का 17 वां सम्मेलन संपन्न

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 देश के मेहनतकशों के सामने आज एक संकटपूर्ण स्थिति है एक ओर श्रम कानूनों मे परिवर्तन कर मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश चल रही है. दूसरी ओर कोरोना महामारी का फायदा उठाकर हमारे देश के मुनाफा देने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उधोगों , खदानों, रेलवे,  बैंक, इंश्योरेंस एअर इंडिया, रिफाइनरी, हवाई अड्डे, राजमार्ग समेत राष्ट्रीय संपत्ति को देशी - विदेशी कार्पोरेट घरानों के हवाले किए जा रहा है. देश के अन्नदाता पिछले तीन माह से किसान विरोधी 3 कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी के बाडर पर डटे हुए हैं लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार इन किसानों को कोई स्पष्ट आश्वासन नही दे कर उन्हें थकाने के एजेंडे पर चल रही है जिसका देश भर मे विरोध हो रहा है. यह बात आज एचईसी की प्रतिष्ठित युनियन हटिया मजदूर युनियन के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सीटू के राज्य महासचिव प्रकाश विप्लव ने कही. उन्होंने कहा कि मजदूर - किसान एकता के बल पर ही इस चुनौती का मुकाबला किया जा सकता है.  सम्मेलन को एचईसी के प्रबंधन की ओर से निदेशक द्वय एम. के. सक्सेना, राणा एस...