पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
फर्जी ऑडिटर के द्वारा किया जा रहा है भयादोहन, प्रखंड कर्मियों, मुखिया और पंचायत सेवक से की जा रही है डिमांड
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 सिमरिया : ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर चतरा जिले में वित्तीय वर्ष 2019-20 में संचालित योजनाओं का अंकेक्षण का कार्य चल रहा है। चतरा उप विकास आयुक्त सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चतरा के सभी प्रखंडों में चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म अंजलि जैन एंड एसोसिएट कंपनी को लेखा अंकेक्षण की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सीए अंजलि जैन की ओर से पंकज कुमार, धीरज राम और रितेश रोशन को ऑडिट के लिए ऑथराइज्ड किया गया है। पूरे जिले में 3 फरवरी से 25 फरवरी तक वित्तीय वर्ष 2019-20 की योजनाओं के ऑडिट कराने के लिए डीडीसी ने सभी बीडीओ और ग्राम पंचायत को निर्देश दिया है। इस वित्तीय वर्ष में संचालित योजनाओं, अनुदान सहायता, रॉयल्टी व अन्य प्रपत्रों की ऑडिट कराने की जवाबदेही संबंधित लोगों को सौंपी गई है। विभागीय आदेश के बाद ऑडिट दल में कुछ बाहरी व्यक्ति भी जुड़ कर प्रखंड कर्मियों व पंचायत के मुखिया और पंचायत सेवक से भयादोहन व आर्थिक शोषण करने में लगे हुए हैं। ऑडिट दल में शामिल अमित कुमार सिंह जो पिछले 10 वर्षो से विभिन्न फर्म आरएन सिन्हा एंड कंपनी, मनमोहन...