पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 शिक्षा के स्त्रोत थे प्रीतम : मिथलेश ठाकुर इंडियन रोटी बैंक संरक्षक के घर पहुंचे प्रदेश संरक्षक मिथलेश ठाकुर , कहा पलामू का सम्मान है नामधारी परिवार पलामू की राजनीतिक, व्यवसायिक, समाजिक विरासत का आधार है नामधारी परिवार। जिसमें प्रीतम सिंह नामधारी को परिवारिक संस्कार एवं कर्म प्रधान के रूप में याद रखा जाएगा। ये बातें कहीं इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संरक्षक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने। जो मेदिनीनगर के नावाटोली स्थित नामधारी गुरूद्वारा में आयोजित स्व. प्रीतम सिंह नामधारी के अंतिम अरदास कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस मौके पर पलामू कोटे के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि प्रीतम सिंह नामधारी का व्यक्तित्व दूरदर्शी था। वो अपने जीवन में शिक्षा को अधिक महत्व दिया। भाषायी ज्ञान को बढ़ावा दिया। उन्होंने परिवारिक जिम्मेदारी के साथ सामाजिक दायित्व का भी भरपूर निर्वहन किया। जिसका लाभ वंचितों, जरूरतमंदों को मिलता था। उनके दरवाजे कोई भी असहाय निराश नहीं लौटा, अब ये दायित्व उनके पुत्रों पर है। ...