पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
भंडारीडीह स्थित सामुदायिक भवन के समीप शहीद भगतसिंह के प्रतिमा स्थल पर सोमवार को भगतसिंह स्मारक समिति के बैनर तले भगतसिंह की 113 वी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व प्रथम समिति के सदस्यों ने भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दो मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुजी दुर्गाराम ने व संचालन कृष्णा कुमार ने किया। समिति के सदस्यों ने शहीद भगतसिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समिति के सदस्यों ने डीएवी कॉलेज स्थित शहीद अशफाक उल्ला खान के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। मौके पर भगतसिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष त्रिवेणी रवान,अधिवक्ता दीपनारायण भट्टाचार्या, निमाई मुखर्जी, फिरोज रजा, मासूम खान, जागो के चुन्ना यादव, रंधीर बर्मन,राजेश स्वर्णकार,बबलू बर्मन,अधिवक्ता राजेश झा,सुदर्शन तिवारी, ललन यादव,दिलीप पंडित, बंटी कुमार,जॉय मजूमदार आदि शामिल हुए।
Comments
Post a Comment