Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चुनाव

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कब होंगे

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कब होंगे ? यहां के निर्वाचित पंचायतों के प्रतिनिधियों का कार्यकाल दिसंबर 2020 में ही  समाप्त हो चुका है। इसके बाद से राज्य के लोगों को पंचायत चुनाव का इंतजार है। इस बीच झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने चुनाव को लेकर संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है-झारखंड में पंचायत चुनाव पर संशय जल्द दूर हो जाएगा। इस मसले पर दो से तीन दिनों के अंदर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक होगी। राजद, कांग्रेस समेत और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहेंगे। इसमें सारे पहलुओं पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा। विज्ञापन

छठ पूजा एवं आगामी चुनाव के मद्देनजर चुस्त-दुरुस्त रखें विधि व्यवस्थाः आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सामाजिक जिम्मेदारी के साथ करें कामः डीआईजी अफीम की खेती पर लगेगी रोक, वैकल्पिक खेती से जुड़कर अधिक मुनाफा अर्जित करेंगे किसान ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने को लेकर गांव स्तर पर पंजी का होगा संधारण आयुक्त एवं डीआईजी ने की अनुमंडल स्तरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रमंडलीय आयुक्त श्री जटा शंकर चौधरी एवं डीआईजी श्री राजकुमार लाकड़ा ने संयुक्त रूप से आज पलामू प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले के अनुमंडल स्तरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने छठ पूजा को लेकर प्रमंडल क्षेत्र में चुस्त-दुरुस्त विधि व्यवस्था करने का निदेश दिया। साथ ही उन्होंने मासिक प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए प्रमंडल क्षेत्र में डायन बिसाही से संबंधित अपराधिक घटनाएं नहीं हो, इसपर सख्ती से पेश आने का निदेश दिया। आयुक्त ने प्रमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अफीम की खेती होने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए इसकी खेती पर तत्काल रोक लगाने का निदेश दिया। साथ इसकी खेती से जुड़े किसानों को वै...

झारखंड में होगी जल्द पंचायत चुनाव

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन पलामूः झारखंड में पंचायत चुनाव जल्द होने वाला है. इस चुनाव की चहक और धमक अभी से दिखाई देने लगा है. आलम ऐसा है कि मुखिया पब्लिक डिमांड पर कुछ भी करने को तैयार हैं. इसका उदाहरण पलामू में देखने को मिला है. इसे भी पढ़ें- महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर महिला का डांस सोशल मीडिया पर वायरल, पुजारी और हिंदू संगठनों ने जताई आपत्तिमुखिया लोकनाथ यादव बालाओं के साथ स्टेज पर जमकर नाचे. सोशल मीडिया में मुखिया का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है. मुखिया ने नवरात्रि के अवसर पर स्टेज पर चढ़कर बालाओं के साथ जमकर डांस किया है. पूरा मामला पलामू के पांकी प्रखंड के सुडी पंचायत का है. नवरात्रि के अवसर पर सुडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.देखें वीडियोयह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नवयुवक संघ की ओर से किया गया था. जिसमें मुखिया लोकनाथ यादव को भी आमंत्रित किया गया था. सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच में पब्लिक डिमांड हुई थी कि लोगों को उनके अपने चहेते मुखिया का डांस दे...

झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर जल्‍द बजने वाली है डुगडुगी, निर्वाचन आयोग ने जारी किए चुनाव चिह्न।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 रांची: झारखंड निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में आयोग ने चुनाव चिह्न आवंटन आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत प्रत्येक पदों के लिए स्वतंत्र चुनाव चिह्न तय किए गए हैं। ये चिह्न ऐसे हैं, जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किसी निबंधित या मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या राज्य दल को आवंटित नहीं हैं। पंचायत चुनाव में चूड़‍ियां से लेकर कान की बालियां तथा नेल कटर से लेकर पेंसिल शार्पनर आदि तक चुनाव चिह्न अभ्यर्थियों को आवंटित किए जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के अलावा ग्राम पंचायत के मुखिया और ग्राम पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रत्येक श्रेणी में 24-24 स्वतंत्र चुनाव चिह्न तय किए गए हैं, जो अभ्यर्थियों को वर्णमाला के अनुसार आवंटित किए जाएंगे। 24 चुनाव चिह्न सुरक्षित रखे गए हैं, जो जरूरत पड़ने पर सभी पदों के चुनाव के लिए आवंटित किए जा सकेंगे। जिला परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव चिह्न। एयर कंडीशनर, आटो रिक्शा, चूड़‍ियां, चपाती रोलर, चिमनी,...

बांग्लादेश की सीमा से सटे बंगाल विधानसभा की सीटों पर चुनाव सोमवार को होगा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 7वें चरण में बांग्लादेश से सटी एक दर्जन सीटों पर सोमवार  को मतदान होगा. पड़ोसी देश की सीमा से सटी जिन एक दर्जन विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें से 9 सीटों पर कांग्रेस और लेफ्ट का कब्जा है.12 विधानसभा क्षेत्र दक्षिण दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद और मालदा जिला में हैं. मुर्शिदाबाद की 11 में से 6, दक्षिण दिनाजपुर की 6 में से 5 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जो पड़ोसी देश की सीमा से सटी हैं. मालदा जिला की एकमात्र विधानसभा क्षेत्र हबीबपुर (एसटी) बांग्लादेश की सीमा से लगता है. विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव के मद्देनजर पुलिस तैयारी में जुटी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसएसपी एम तमिल वाणन ने अपने कार्यालय में एक अहम बैठक की। इस मौके पर एसएसपी ने जिले में नक्सल, आपराधिक व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन चलाने की रणनीति बनाई। एसएसपी ने बताया कि बंगाल में होने वाले चुनाव के 15 दिन पूर्व ही सीमावर्ती इलाकों में केंद्र अर्द्ध सैनिक बल और जिला पुलिस संयुक्त तौर पर अभियान चलाएगी। इस दौरान एसएससी में ग्रामीण इलाकों के थाना प्रभारियों को भी कई दिशा निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने ग्रामीण इलाकों के थानों में दर्ज मामलों की समीक्षा भी की। बैठक में सीआरपीएफ- 193 बटालियन के कमांडेंट, डीएसपी समेत सभी ग्रामीण इलाकों के थानेदार मौजूद थे।