पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
पलामूः झारखंड में पंचायत चुनाव जल्द होने वाला है. इस चुनाव की चहक और धमक अभी से दिखाई देने लगा है. आलम ऐसा है कि मुखिया पब्लिक डिमांड पर कुछ भी करने को तैयार हैं. इसका उदाहरण पलामू में देखने को मिला है.
इसे भी पढ़ें- महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर महिला का डांस सोशल मीडिया पर वायरल, पुजारी और हिंदू संगठनों ने जताई आपत्तिमुखिया लोकनाथ यादव बालाओं के साथ स्टेज पर जमकर नाचे. सोशल मीडिया में मुखिया का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है. मुखिया ने नवरात्रि के अवसर पर स्टेज पर चढ़कर बालाओं के साथ जमकर डांस किया है. पूरा मामला पलामू के पांकी प्रखंड के सुडी पंचायत का है. नवरात्रि के अवसर पर सुडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.देखें वीडियोयह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नवयुवक संघ की ओर से किया गया था. जिसमें मुखिया लोकनाथ यादव को भी आमंत्रित किया गया था. सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच में पब्लिक डिमांड हुई थी कि लोगों को उनके अपने चहेते मुखिया का डांस देखना है. जिसके बाद मुखिया पब्लिक डिमांड पर स्टेज पर चढ़ गए और वहां मौजूद नर्तकियों के साथ जमकर डांस किया.इस डांस का वीडियो वायरल होने के बाद मुखिया लोकनाथ यादव ने अपनी ओर से वीडियो जारी करते हुए कहा कि जिसने भी वायरल किया है, वह निराधार है, जनता ने कमिटी से मांग किया था कि वो मुखिया का डांस देखना चाहते है, उनका डांस देखे काफी दिन हो गए है. मुखिया लोकनाथ ने अपनी सफाई में कहा कि पब्लिक के आग्रह पर उन्होंने डांस किया है. वो बचपन से डांस करते रहे हैं, उन्होंने कई बार डांस किया है, रामनवमी के दौरान भी डांस करते हैं पहली बार उन्होंने कांके संत जोसेफ स्कूल में कियाथे
Comments
Post a Comment