Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पीएम किसान

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत झारखण्ड के 25 लाख 69 हज़ार 646 किसान हुए लाभान्वित।

  पलामू  समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 लॉक डाउन के दौरान झारखण्ड के किसानों को मिले 13 करोड़ रुपए। राँची। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लॉकडाउन के दौरान मार्च 2020 से अब तक मोदी सरकार ने झारखंड के किसानों को 130 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित किए। इस बात की जानकारी भारत सरकार के कृषि सहकारिता एवं गन्ना विकास मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा लोकसभा में रांची के सांसद श्री संजय सेठ के सवाल पर दी गई।  सांसद श्री संजय सेठ ने लोकसभा में पूछा था कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत झारखंड में अब तक कितने किसानों को लाभ मिला है और राज्यवार इसके आवंटन की स्थिति क्या है? इसके अलावा झारखंड में जिलावार किसानों को किए गए भुगतान की स्थिति से संबंधित जानकारी श्री सेठ ने मांगी।  लोकसभा में दिए गए जवाब में केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर राज्यवार आवंटन नहीं किया गया है बल्कि राज्यों से प्राप्त पत्र और लाभार्थियों के सत्यापित आंकड़ों के आधार पर उन्हें इसका लाभ दिया जाता है। 4 फरवरी 2021 तक झारखं...