पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 केंद्र सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की सोमवार को घोषणा कर दी, जिसमें 50 रुपए से लेकर 300 रुपए प्रति क्विंटल तक की वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की यहां हुई बैठक में गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 रुपए, जौ 75 रुपए, चना 225 रुपए, मसूर 300 रुपए, सरसों 225 रुपए और सूरजमुखी के मूल्य में 112 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। कृषिमंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने यहां बताया कि केंद्र सरकार ने 2019-20 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया था जिसे अब बढ़ाकर 1975 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसी तरह जौ का मूल्य 1575 रुपए से बढ़ाकर 1600 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। चना का मूल्य 4875 रुपए से बढ़ाकर 5100 रुपए, मसूर का मूल्य 4800 रुपए से बढ़ाकर 5100 रुपए, सरसों का मूल्य 4425 रुपए से बढ़ाकर 4650 रुपए और सूरजमुखी का मूल्य 5215 रुपए से बढ़ाकर 5327 रुपए प्रति क्विंटल कर दिय...