Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जागरूकता

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पोषण जागरूकता के लिये जिले के विभिन्न प्रखंडों में चलाया जा रहा है अभियान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जिले में लोगों के बीच स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'पोषण अभियान' को सफल बनाने के लिए जेएसएलपीएस द्वारा पोषण पखवाड़ा का आयोजन 21 मार्च से 4 अप्रैल तक किया जा रहा है।इस पखवाड़े में जिले के विभिन्न सखी मंडल,ग्राम संगठनों एवं संकुल संगठनों की ग्रामीण महिलाओं भाग ले रही है जिसके अंतर्गत पोषण संबंधित मुद्दों पर चर्चा एवं विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है।इसी क्रम में सोमवार को पाटन,मनातू व अन्य प्रखंडों में ग्रामीण महिलाओं ने रैली निकाल कर सभी लोगों को पोषण के महत्व के बारे में बताया।इसका प्रमुख उद्देश्य तिरंगा भोजन,स्वच्छता,एनिमा के बचाव और उपचार,कुपोषण एवं गर्भावस्था से जुड़े बातों पर जागरूकता लाना है।इस अभियान को लीड कर रहे आशीष बताते है कि इस अभियान का शीर्षक स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा रखा गया है। इससे महिलाओं में स्वच्छता के प्रति  जागरूकता बढ़ेगी,खास तौर पर गर्भवती महिलाओं,किशोरियों और छोटे बच्चों के लिए यह अभियान बहुत लाभदायक होगा।

उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता रथ को किया रवाना

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सत्याग्रह से स्वच्छताग्रह रथयात्रा के तहत ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत जल शक्ति मंत्रालय की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में पलामू जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में लोगों को स्वच्छता से संबंधित जागरूक करने के उद्देश्य से जन जागरूकता रथ रवाना किया गया।उपायुक्त शशि रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।इस दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने बताया कि इस अभियान के तहत गांवों में साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा। विज्ञापन उन्होंने बताया कि सुजलाम अभियान में जलजमाव की समस्या को खत्म करने के लिए गांवों में सोखते गड्ढ़ों का निर्माण करवाया जाएगा।लोगों को खुले में शौच जाने से मना किया जाएगा और उनको घर में ही बने शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं,फिर भी कुछ लोग बाहर शौच के लिए जाते हैं।जो कि बीमारिय...

डायन प्रथा जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने की जरूरत, लोगों को करें जागरूक: उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन सरकार और पूरा महकमा डायन कुप्रथा को हटाने में जुटा है: एसपी डायन प्रथा उन्मूलन जागरूकता सेमिनार का हुआ आयोजन महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से डायन प्रथा उन्मूलन जागरूकता सेमिनार का आयोजन आज दिनांक 18 मार्च 2021 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्मृति भवन में किया गया। जिला समाज कल्याण कार्यालय के द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक तथा उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।  मौके पर उपायुक्त ने कहा कि डायन प्रथा एक अंधविश्वास है जो समाज के लिए अभिशाप है। यह एक ऐसी कुप्रथा है जिससे पूरा राज्य प्रभावित है, हमें ऐसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने कहा कि डायन प्रथा को सामाजिक जागरूकता के माध्यम से ही खत्म किया जा सकता है। ऐसी कुप्रथा से ना केवल महिलाओं में बल्कि समाज में भी नकारात्मक विचार धारा बन रही है। डायन उन्मूलन जागरूकता सेमिनार को हम सभी को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि...