पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न संचालित योजनाओं से संबंधित चास नगर निगम के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा की अध्यक्षता में चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न संचालित योजनाओं से संबंधित चास नगर निगम के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा ने बताया कि विगत 38 माह के EPF भुगतान हेतु निगम को एक करोड़ पचास लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। जबकि उसके पूर्व वर्ष 2016 एवं 2017 के 22 माह का बकाया PF के मामले न्यायालय में लम्बित है, जिसके लिए करीब एक करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने का आदेश न्यायालय से प्राप्त हुआ है। साथ ही बताया कि सभी बकाया दो वर्ष पूर्व का है, जबकि विगत दो वर्ष अर्थात 2019 तथा 2020 का किसी कर्मी का कोई बकाया नहीं है। वित्तीय स्थिति में और सुधार कर पुराने बकाया 2016-17 EPF को भी शीघ्र ही भुगतान कर दिया जायेगा। जलापूर्ति हेतु वर्ष 2015-16 से 2018-19 तक प्रतिमाह करीब 48 लाख रुपयें प्राप्त होने के कारण विद्युत विपत्र विलम्ब शुल्क सहित 28 करोड़ का बकाया था अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा ने बताया कि जलापूर्ति हेतु वर्ष 2015-16 से 2018-19 तक प्रतिमाह ...