Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र
पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार
मो:- 6202682271

नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना आवश्यक है। साथ ही वर्षा जल संचयन, जल के सदुपयोग एवं अनावश्यक बर्बादी रोकने के उपायों की जानकारी दी गई।

इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल संकट के प्रति सचेत करना एवं भविष्य के लिए जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करना रहा।

Comments

पलामू समाचार केंद्र

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

युवा मित्र सानुज दुबे के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो.:- 8340727986 पलामू: पकरी पाटन क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब एक दुखद खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। रोज़मर्रा की सामान्य दिनचर्या के बीच आई एक फोन कॉल ने कई दिलों को तोड़ दिया—युवा और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले सानुज दुबे अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिजनों और दोस्तों मनीष, आशुतोष, धर्मेन्द्र, के अनुसार, सानुज दुबे न सिर्फ एक अच्छे इंसान थे बल्कि सच्चे दोस्त और हर किसी के लिए सहारा भी थे। उनके चेहरे की मुस्कान और सहज स्वभाव ने उन्हें समाज में खास पहचान दिलाई थी। कठिन परिस्थितियों में भी दूसरों को हंसाना और उनका मनोबल बढ़ाना उनकी आदत में शामिल था। उनके करीबी मित्रों ने बताया कि सानुज के साथ बिताए गए पल—हंसी-मजाक, बातचीत और एक-दूसरे का साथ—अब सिर्फ यादों में रह गए हैं। अचानक हुए इस नुकसान ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। शाम के समय जब लोगों ने आसमान की ओर देखा, तो कई आंखें नम थीं। हर किसी के दिल में एक ही सवाल गूंज रहा था—इतना नेक दिल इंसान इतनी जल्दी क्यों चला गया? हालांकि, शोक में ...

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

सोनारी पुलिस ने अपराध जगत में मशहूर चटनी डॉन उर्फ प्रिया सिंह को आज विधिवत गिरफ्तार कर लिया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 सोनारी पुलिस ने अपराध जगत में मशहूर चटनी डॉन उर्फ प्रिया सिंह को आज विधिवत गिरफ्तार कर लिया है. आज उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. उसके खिलाफ एक पुराने मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर रखा था. सोनारी पुलिस ने पिछले वर्ष चटनी डॉन के खिलाफ भादवि की धारा 323, 341, 384, 394, 379, 120 बी और 27 आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया था. सोनारी ग्वाला बस्ती की रहने वाली चटनी डॉन शादी-शुदा महिला है. उसके पति का नाम संतोष साहू है. कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दे चूकी चटनी डॉन ने पिछले दिनों सोनारी थाना में अपने हाथ की नश काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. पुलिस ने लहुलूहान हालत में उसे इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया था. चिकित्सीय जांच के बाद आज उसे जेल भेज दिया गया है.

जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, डीसी ने दिया अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी का आदेश

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793   हर हाल में अवैध खनन रोके:डीसी   अवैध खनन करनेवालों  पर प्राथमिकी दर्ज कर भेजे जेल: डीसी जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला टास्क फोर्स खनन समिति की बैठक हुई। समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार ने अवैध  खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया।इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने में अबतक पत्थर के अवैध माइनिंग कर रहे 07 क्रशरों को ध्वस्त किया गया है वहीं इनके संचालकों के विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।  बालू का अवैध माइनिंग कर रहे 72 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज जिले में बालू के अवैध माइनिंग के खिलाफ कि गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि 11 जनवरी से लेकर अबतक बालू के अवैध माइनिंग कर रहे 72  लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई है।वहीं 41 वाहनों को भी जब्त किया गया है। इस दौरान डीसी ने टास्क फोर्स के द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी  अनुमंडल पदाधिक...

नौडीहा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने पारिवारिक लाभ योजना व वृद्धापेंशन से सम्बंधित लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 आज नौडीहा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने पारिवारिक लाभ योजना व वृद्धापेंशन से सम्बंधित लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपा। विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने इस मौके पर अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जो भी जरूरतमंद इन योजनाओं के लाभ उठाने लायक है उन्हें जल्द से जल्द इन योजनाओं से जोड़ा जाए। इसी दौरान कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान प्रयोग शाला में पूर्व सांसद मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी शामिल हुई। इस प्रयोगशाला में किसानों को किटनाशक व आधुनिक कृषि की जानकारी भी दी गई। पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि कृषि अब अब पूर्ण रूप से विज्ञान व तकनीक पर आधारित हो गई है और किसानों को अब सीखना होगा ताकि वो आत्मनिर्भर हो सके। कार्यक्रम के अंत मे पूर्व सांसद मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दरम्यान आम लोगो से भी पूछा गया कि चिकित्सकीय प्रक्रिया में किस तरह की समस्या आम जनता के सामने आ रही है। वही चिकित्सक...

गैंगवार की संभावना में प्रदीप तिवारी ने दिया बड़ा बयान ।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 बीते दिनों टंटन उपाध्याय की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद पलामू पुलिस जब पड़ताल में निकले तब अलग-अलग चीज देखने को मिल रही है  एक तरफ पुलिस अनुसंधान कर रही है तो दूसरी तरफ अलग-अलग गैंग वाले अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं  वही तथाकथित सुजीत सिन्हा के गूर्गा के रूप में दीपक सिंह नामक व्यक्ति जो खुद को सुजीत सिन्हा का गैंग का सदस्य बता रहा था उसने धमकी के रूप में प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल को धमकी देते हुए हत्या का मुख्य आरोपी बताया वहीं दूसरी तरफ पलामू पुलिस के द्वारा एक नाबालिग को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसने अपराधी प्रदीप तिवारी की हत्या की सुपारी ली थी. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया. इन सभी चीजों को देखते हुए प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल ने अपना पक्ष फेसबुक  के माध्यम से रखा जय महाकाल ,,,, सभी लोग पढ़े,, मैं प्रदीप तिवारी महाकाल आदरणीय एसपी श्री चंदन सिन्हा सर जी से ये अनुरोध पूर्वक कहना चाहता हूं कि अभी हाल में हुए टनटन उपाध्याय के मर्डर केस में मे...