Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अवैध विदेशी शराब

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अवैध रूप से बनाया जा रहा था विदेशी शराब, पुलिस ने किया मामले का भंडाफोड़।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  विभाग ने अवैध रूप से विदेशी शराब बनाने के एक कारोबार का उद्भेदन किया है। प्रखंड के ताल पंचायत के छापर गांव में इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। नकली शराब बनाने के इस कारोबार का उद्भेदन होने के बाद शराब माफियाओं में भी हड़कंप का माहौल है। गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार की झोपड़ीनुमा घर से भारी मात्रा में सैकड़ों लीटर अवैध शराब के साथ विदेशी ब्रांड के सैकड़ों बोतल, ढक्कन, रैपर सहित अन्य सामान बरामद किया है। मौके पर मौजूद छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे आबकारी विभाग के अवर निरीक्षक सुप्रभात दत्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पांकी के मंगलपुर निवासी सचिन मोची एवं सुंदर राम के द्वारा छापर गांव में अवैध विदेशी शराब बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद टीम गठन कर छापेमारी की गई, जिसमें झोपड़ीनुमा घर में छुपा कर रखे गए लगभग 80 से 90 लीटर अवैध शराब, 120 खाली बोतल, रैपर, ढक्कन सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया। इस संबंध में मामला भी दर्ज किया जा रहा है।गौरतलब है कि कुछ महीने पूर्व भी पांकी प्र...