पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरन ने स्वामी विवेकानंद जी की 158वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज स्वामी विवेकानंद जी की 158वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की तथा नमन किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती "राष्ट्रीय युवा दिवस" के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं को अपने विचारों और आदर्शों से गति और दिशा देने वाले स्वामी विवेकानंद जी को मैं शत-शत नमन करता हूँ। देश और झारखण्ड के मजबूत स्तंभ हैं युवा। सभी युवाओं को समान अवसर मिले इसके लिए सरकार अड़चनों को दूर कर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी के विचार एवं आदर्श युवाओं में शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। स्वामी जी के विचार निराशा में भी आशा की उम्मीद जगाते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में युवाओं से स्वामी जी की संवेदनशीलता, ...