Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लेबरकोड

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पुरे झारखंड मे मजदूरों ने श्रम संहिता (लेबर कोड) को फाड़ा और जलाया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन 10 केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी आह्वान पर आज झारखंड के औधोगिक क्षेत्रों समेत अधिकांश जिलों मे श्रमिकों - कर्मचारियों ने  अपने - अपने कार्य स्थलों पर मजदूरों को गुलामी की ओर ढकेलने वाले मालिक पक्षीय चार लेबर कोडों की प्रतियों को फाड़ कर उसका दहन किया.  झारखंड मे कोल इंडिया की तीनों कंपनियों सीसीएल, बीसीसीएल और इसीएल के खदानों के पीट और कार्यालयों,  राज्य के विभिन्न औधोगिक परिसरों, आदित्य पुर - गम्हरिया औधोगिक क्षेत्र, बोकारो इस्पात कारखाने,  पं. सिंहभूम जिले में अवस्थित किरिबूरू, मेघाहातुबुरू और चिड़िया के लौह अयस्क खदानों, संतालपरगना के पत्थर और बीडी उधोग के मजदूरों, परिवहन और निर्माण क्षेत्र के कामगारों, बैंक, बीमा और मध्य वर्गीय कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या मे परियोजना कर्मियों ने अपने - अपने वर्क प्लेस पर 4 लेबर कोड के प्रतीकों को फाड़ने और जलाने का कार्य किया और कार्य स्थलों पर आयोजित सभाओं के माध्यम से इस लेबर कोड के खिलाफ और इसे रद्द किए जाने की मांग को लेकर अनवरत अभियान चला...