पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पलामू जिले में 11 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह बातें प्रशिक्षु आईएएस-सह-प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दी। उन्होंने बताया कि सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से संपर्क स्थापित करते हुए 1 सप्ताह के भीतर जन्म लिए बच्चियों का सूची प्राप्त कर उसे श संबंधित आगनबाडी केंद्र को उपलब्ध कराएं। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर बालिका दिवस कार्यक्रम आयोजित कराते हुए बच्ची को जॉनसन बेबी किट्स देकर सम्मानित करें।