पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन बिजली विभाग जपला द्वारा 33 केवीए विद्युत लाइन का मेंटेनेंस किया जा रहा है। मेंटेनेंस कार्य जपला, हैदरनगर व मोहम्मदगंज सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में किया जाना है। जिस कारण हुसैनाबाद, हैदरनगर व मोहम्मदगंज क्षेत्र में 03 अप्रैल 2021 शनिवार को सुबह 09 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युतापूर्ति बंद रहेगी। विभाग के सहायक अभियंता संजय कुमार व कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एनसीसी लिमिटेड कम्पनी द्वारा 33 हजार केवीए लाइन में तार व पोल बदलने का कार्य किया जा रहा । जिस कारण जपला, हैदरनगर व मोहम्मदगंज विद्युत सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय मे विद्युतापूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।