Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कुपोषण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

कुपोषण को मात देने के लिए मोबाइल कुपोषण उपचार वैन सेवा शुरू

  पलामू  समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 कुपोषण मुक्त झारखण्ड के लिए सरकार प्रयासरत “मोबाइल मालन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट वैन” 2020 में चतरा से शुरू की गई यह पहल संभवत: झारखण्ड में कुपोषण से पंजा लड़ाने के लिए अपनी तरह की पहली योजना है। कुपोषण के सर्वाधिक मामलों से जूझ रहे चतरा जिले के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं, जहां बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित हैं। सरकार के लिए यह चुनौती थी कि आर्थिक रूप से इसका टिकाऊ समाधान तैयार किया जाए और जिले के सबसे दूरस्थ क्षेत्र में कुपोषण उपचार केंद्र की सेवा प्रदान की जाए। इस निमित्त राज्य सरकार द्वारा जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत मोबाइल मालन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट वैन सेवा शुरू किया गया। वर्ष 2022 तक कुपोषण की समस्या को दूर करने और इसकी संख्या में 10 से15% तक कमी दर्ज करने का लक्ष्य रख कार्य आरम्भ हुआ  है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि झारखण्ड को कुपोषण मुक्त राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं। स्वस्थ बच्चों के बिना कोई समाज समृद्ध नहीं हो सकता। हमारी बहनों और बच्चों की थालियों में पोषक तत्वों से भरपूर भोजन सुनिश्चित करने के ...

जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण शाखा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण अभियान अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन संपन्न

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 गुमला जिले को कुपोषण मुक्त बनाने में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है- उपायुक्त जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण शाखा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण अभियान अंतर्गत सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका/सहायिकाओं के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन बख्तर साय मुण्डल सिंह प्रेक्षागृह में किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गुमला जिला को कुपोषण मुक्त बनाना था। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा के द्वारा पोषण दीप प्रज्जवलित कर किया गया।  इस अवसर पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गुमला जिले को कुपोषण मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि गुमला जिला पूरे झारखंड राज्य में बेहद कुपोषित जिले के रूप में चिन्हित है। गुमला जिले को कुपोषण मुक्त बनाने में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यव...

MTC चास के सहयोग से एक दिवसीय कुपोषण जांच शिविर का आयोजन

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  कुपोषण जांच शिविर में लगभग 20 कुपोषित एवं 120 सामान्य बच्चों का जांच किया गया  पोषण युक्त भोजन उन्हें कब लेना चाहिए, जिससे कि उनका पोषण स्तर में सुधार हो तथा वे स्वस्थ और निरोग रह सके- रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक।  हमारे जीवन में स्वच्छता एवं साफ सफाई किस प्रकार आवश्यक है- चाइल्डलाइन बोकारो कोलेब समन्वयक  सितंबर माह राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। 01 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले इस पोषण माह को “ हर घर पोषण ” का त्यौहार के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज दिनांक 25.09.2020 को आरपीएफ ग्राउंड, कुर्मीडीह एवं बालीडिह में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के संयुक्त प्रयास से कोलब रेलवे चाइल्ड लाइन बोकारो द्वारा एक दिवसीय कुपोषण जांच शिविर का आयोजन MTC चास के सहयोग से किया गया। जांच शिविर में लगभग 20 कुपोषित एवं 120 सामान्य बच्चों का जांच किया गया शिविर में एमटीसी चास के डॉक्टर आशा कुमारी अपने सहकर्मी द्रौपदी ...

जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों से पोषण आहार के प्रति किया जा रहा जागरूक

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 अधिक से अधिक लोगों के बीच जागरूकता लाने को लेकर प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  की अनोखी पहल जिले में चल रहे पोषण माह के अंतर्गत पलामू जिले की विभिन्न आंगनबाड़ी सेविकाओं और पोषण सखी द्वारा पोषण संबंधित जागरूकता अभियान घर-घर जाकर चलाया जा रहा है।लोगों को सोशल मीडिया व अन्य संचार माध्यमों के जरिए कुपोषण से मुक्ति पाने एवं पोषण अभियान के सभी अव्ययों  की जानकारी साझा की जा रही है।  इसी क्रम में पोषण अभियान में अधिक जागरूकता लाने को लेकर सहायक समाहर्ता सह समाज कल्याण पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनोखी पहल करते हुए जिले के विभिन्न धर्म गुरुओं  के द्वारा धर्मस्थल से पोषण अभियान से संबंधित प्रचार प्रसार कराने को लेकर  कटिबद्ध है ताकि धर्म गुरुओं के माध्यम से पोषण अभियान के प्रति अधिक से अधिक लोगों के बीच जागरूकता का प्रसार कराया जा सके।उनकी इस पहल का असर भी देखने को मिल रहा है कई मस्जिद में लगे लाउड स्पीकर से पोषण के बारे में बता कर लोगों को जागरूक किया जा रहा। वही चैनपुर के जय दुर्गा संघ आदर्श ...