पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
अधिक से अधिक लोगों के बीच जागरूकता लाने को लेकर प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की अनोखी पहल
जिले में चल रहे पोषण माह के अंतर्गत पलामू जिले की विभिन्न आंगनबाड़ी सेविकाओं और पोषण सखी द्वारा पोषण संबंधित जागरूकता अभियान घर-घर जाकर चलाया जा रहा है।लोगों को सोशल मीडिया व अन्य संचार माध्यमों के जरिए कुपोषण से मुक्ति पाने एवं पोषण अभियान के सभी अव्ययों की जानकारी साझा की जा रही है।
इसी क्रम में पोषण अभियान में अधिक जागरूकता लाने को लेकर सहायक समाहर्ता सह समाज कल्याण पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनोखी पहल करते हुए जिले के विभिन्न धर्म गुरुओं के द्वारा धर्मस्थल से पोषण अभियान से संबंधित प्रचार प्रसार कराने को लेकर कटिबद्ध है ताकि धर्म गुरुओं के माध्यम से पोषण अभियान के प्रति अधिक से अधिक लोगों के बीच जागरूकता का प्रसार कराया जा सके।उनकी इस पहल का असर भी देखने को मिल रहा है कई मस्जिद में लगे लाउड स्पीकर से पोषण के बारे में बता कर लोगों को जागरूक किया जा रहा। वही चैनपुर के जय दुर्गा संघ आदर्श कमेटी एवं चैनपुर मंदिर के पुजारी प्रमोद मिश्रा के द्वारा भी अपने स्तर से लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इस अवसर पर पुजारी ने कहा कि सरकार एवं पलामू प्रशासन के द्वारा पोषण के जागरूकता हेतु जो प्रचार प्रसार किया जा रहा है वह अत्यंत ही सराहनीय एवं उत्कृष्ट है ।ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत जिले में पोषण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है यह अभियान 30 सितंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में चलाया जाएगा।
Comments
Post a Comment