Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्वच्छ

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

दामोदर को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन नमामि गंगे योजना कार्यक्रम के तहत पेटरवार प्रखंड के तेनुघाट डैम परिसर में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन हस्ताक्षर अभियान,नाटक एवं गंगा आरती में काफी संख्या में स्थानीय लोग हुए शामिल उप विकास आयुक्त श्री जय किशोर प्रसाद, एसडीओ अनंत कुमार ने दामोदर नदी को स्वच्छ बनाने का लोगों को दिलाई प्रतिज्ञा नमामि गंगे योजना अंतर्गत स्वच्छ गंगा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को पेटरवार प्रखंड के तेनुघाट डैम परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री जय किशोर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो श्री अनंत कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती छबिवाला बरला, प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार श्री शैलेंद्र कुमार, स्थानीय पंचायत के मुखिया, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य एवं काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।  मौके पर उप विकास आयुक्त श्री जय किशोर ने स्थानीय लोगों से नदियों के संरक्षण, स्वच्छता के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर जिले से होकर गुजरने वाली दामोदर नदी को स्वच्छ बनाएं। कहा क...