Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आरक्षण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड के पंचायत चुनाव में ओबीसी का आरक्षण जरूरी :दीपक गुप्ता

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावा बाजार प्रतिनिधि +917979886793  झारखंड में आसन्न पंचायत चुनाव में आरक्षण की त्रुटियों को सुधार कर ओबीसी वर्ग को उचित सभागिता व सम्मान देने की जरूरत है। ओबिसी के अधिकार छीनने का प्रयास का सहन नहीं किया जाएगा। उक्त बातें नावा  बाजार प्रखंड क्षेत्र के इटको पंचायत मुखिया अजय कुमार उर्फ दीपक गुप्ता ने कहीं। वे अपने आवास पर संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि ओबिसी वर्ग को उनका अधिकार दिलाने के बाद ही चुनाव होना चाहिए। विज्ञापन जिस तरह दूसरे राज्यों में पंचायत चुनाव में ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है ।उसी तरह झारखंड में भी सरकार ओबीसी का आरक्षण सुनिश्चित करें ।साथ ही इस बात की भी समीक्षा होनी चाहिए कि आखिर दूसरे राज्य में ओबीसी को आरक्षण और अधिकार जब मिल रहा है तो यहां क्यों नहीं ।यदि रोस्टर का प्लान किए बिना सीटों के आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है तो इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। यह मसला काफी महत्वपूर्ण है ।इसकी अनदेखी का चुनाव कराना ओबीसी वर्ग के लोगों को उनका हक व अधिकार से वंचि...

कितनी पीढ़ियों तक जारी रहेगा आरक्षण का कोटा ?,50 प्रतिशत कोटा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन मुंबई सुप्रीम कोर्ट ने मराठा कोटा मामले की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को जानना चाहा कि कितनी पीढ़ियों तक आरक्षण  जारी रहेगा. शीर्ष न्यायालय ने 50 प्रतिशत की सीमा हटाए जाने की स्थिति में पैदा होने वाली असमानता को लेकर भी चिंता प्रकट की. महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ से कहा कि कोटा की सीमा तय करने पर मंडल मामले में (शीर्ष न्यायालय के) फैसले पर बदली हुई परिस्थितियों में पुनर्विचार करने की जरूरत है.