पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 वसुंधरा है परिवार, खुली हवा में सांस लेने का है अधिकार : दीपक दूषित पर्यावरण से समाज को आजादी दिलाने के लिए भूखों को भोजन कराने वाली सबसे बड़ी संस्था पर्यावरण संरक्षण का एकमात्र आधार वृक्षारोपण को एक साथ देश भर के 15 राज्यों के 112 यूनिट में संपन्न कर 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर नया किर्तिमान बनाया है। हर दिवस को खास बनाने के लिए सेवा, संवेदना, सहानुभूति से जोड़ने की सांस्कृतिक परंपरा प्रारंभ करने वाले इंडियन रोटी बैंक ने आजाद भारत के डायमंड जुबली वर्षगांठ को पर्यावरण के नाम समर्पित कर दिया। वसुधैव कुटुंबकम् को जीवंत करने वाली टीम ने 15 अगस्त 2021 को पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम वृक्षारोपण अभियान को देश में शुभारंभ कर नयी परिपाटी गढ़ दी। जिसका प्रमाण है झारखंड के पलामू ईकाई, जहां वृक्षारोपण अभियान को समाज के रक्षक पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नई दिशा प्रदान की गई। दीपक तिवारी फेम इंडियन रोटी बैंक के बैनर तले राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र तिवारी एवं साहेब सिंह नामधारी की मौजूदगी मे...