Skip to main content

Posts

Showing posts with the label महंगाई

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

10 दिनों में नौवां ईंधन मूल्य बढ़ा, पेट्रोल, डीजल 6.40 रुपये प्रति लीटर महंगा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की दरों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ ईंधन की कीमतों में वृद्धि जारी है, अब तक 10 दिनों में नौ संशोधनों में लगभग 6.40 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। . राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 101.81 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 93.07 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 84 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, इस तरह इसकी कीमत 116.72 रुपये और 100.94 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.45 रुपये (76 पैसे की वृद्धि) प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.52 रुपये (76 पैसे की वृद्धि) प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये प्रति लीटर (83 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 96.22 रुपये प्रति लीटर (80 पैसे की वृद्धि) है। पिछले साल 4 नवंबर से ईंधन की कीमतों में संशोधन में एक विराम था, जो 22 मार्च को टूट गया था, यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियानों के मद्देनजर कच्चे तेल के ऊपर जाने के बाद। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे त...

जैसी आशंका थी वैसा ही हुआ

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886893 जैसी आशंका थी वैसा ही हो रहा है. पांच राज्यों के चुनाव निपटने के बाद रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि हुई है. खासकर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इधर, करीब चार माह के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर वृद्धि हुई है. दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.47 प्रति लीटर हो गए हैं. मुंबई में पेट्रोल 110.82, डीजल 95.00, कोलकाता में पेट्रोल 105.51, डीजल 90.62 और चेन्नई में पेट्रोल 102.16 और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है. दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 949.50 रुपए में मिलेगा. 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा.

कच्चे तेल के दाम 9 साल के रिकॉर्ड स्तर पर, कीमत 116 डॉलर, पेट्रोल-डीजल 30 रुपये लीटर महंगे होने के कयास

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से जंग जारी है. इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल पर भी पड़ रहा है. इसकी कीमतें 9 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी है. आज कच्चे तेल के दाम में 3.38 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. 2013 के बाद आज पहली बार कच्चे तेल की कीमत में 116.3 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है. डब्लूटीआई की बात करें तो 2.59 फीसदी की बढ़त के साथ इसकी कीमत 113.2 डॉलर प्रति बैरल हो गयी है. विज्ञापन आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में 30 रु. की बढ़ोतरी संभव यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण अमेरिका समेत कई देश स्ट्रेटजिक रिजर्व का सहारा ले रहे हैं. युद्ध की आशंका के बाद भी शेयर बाजार में ब्रेट क्रूड में तेजी देखने को मिल रही है. कच्चे तेल के दाम हर दिन रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच जा रहे हैं. इसके चलते भारत में जल्द पेट्रोल और डीजल महंगे होने के आसार है. रिपोर्ट्स की मानें तो जिस तरह कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दामों में आने वाले समय में 30 रुपये प्रति...

नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत 20 नवंबर को दुर्गा माइंस महंगाई परिसर में होगी आयोजित

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793  नावा प्रखंड अंतर्गत कुम्भी कला पंचायत में 20 अगस्त को झारखंड सरकार के कार्यक्रम आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार पंचायत सचिवालय कुंम्भि कला में आयोजित ना होकर दुर्गा माइंस महंगाई बाजार परिसर में आयोजित की जाएगी ।इस आशय की जानकारी नावा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने दी। विज्ञापन

तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, ‘महंगाई अब भाजपा की महबूबा हो गयी है।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन मेदिनीनगर:-पलामू प्रमंडल में अपनी खोई गरिमा फिर से पाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने कमर कस ली है. इसकी शुरुआत रविवार को छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से हुई. छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित हाईस्कूल मैदान में जनसभा की गई.जनसभा में बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद घूरन राम सहित अन्य पार्टी नेता शामिल हुए। मौके पर बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी नौटंकीबाज हैं. उन्होंने आज तक जितने भी वादे किए, उसमें से एक भी पूरा नहीं किया. उन्होंने इस सभा स्थल से ही झारखंड में सदस्यता अभियान की शुरुआत की।तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सभी के खाता में 1500000 रुपए देने की बात की थी, लेकिन आज तक किसी के खाते में फूटी कौड़ी भी नहीं आई. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनत...

घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में कंपनियों ने की अचानक ₹25 की बढ़ोतरी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में कंपनियों ने की अचानक ₹25 की बढ़ोतरी, झारखण्ड की राजधानी राँची, पलामू , गढ़वा, लातेहार सहित अन्य जिलों में  अब 14.2kg सिलेंडर रिफिलिंग का मूल्य ₹917 हो गया है। विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा राज्यभर में पेट्रोल पंप के समक्ष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी और महंगाई के खिलाफ देशव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत आज कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा राज्यभर में पेट्रोल पंप के समक्ष  हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव पेट्रोलियम पदार्थां  और आवश्यक वस्तुओं की कीमत में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन में खुद सड़क पर उतरे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राजधानी रांची के बरियातु रोड पेट्रोल पंप के समक्ष हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव,डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू,प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी, वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा,फिरोज रिजवी मुन्ना,सन्नी टोप्पो,जितेन्द्र त्रिवेदी,शारीक अहमद,सोनी नायक,विनीता पाठक ,कुमुद रंजन समेत अन्य नेता-कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 ...

1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर, DGCA ने बढ़ाई एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन  1 अप्रैल से हवाई सफर महंगा होने वाला है। नागर विमानन महानिदेशालय घरेलू यात्रियों के लिए यात्रियों के लिए 40 रुपये बढ़ा दिये हैं। हवाई टिकट में एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस को बढ़ाया गया है। ये एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस अंतर्राष्टीय यात्रियों के लिए 114.38 रुपये होगी। एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस का इस्तेमाल एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए किया जाता है। अब एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस के लिए घरेलू यात्रियों से 200 रुपये लिए जाएंगे। वहीं, अंतर्राष्टीय यात्रियों को 12 डॉलर देने होंगे। ये नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस वैसे हर यात्री से ली जाती है लेकिन कुछ यात्रियों को इससे छूट दी जाती है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे, डिप्लोमेटिक पासपोर्ट रखने वाले अधिकारी, ऑन ड्यूटी एयरलाइन क्रू और एक ही टिकट के जरिए पहली फ्लाइट के 24 घंटों के अंदर दूसरी कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले ट्रांजिट यात्रियों को इसमें छूट मिलती है। एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस को हर छह महीने बाद रिवाइज किया जाता है। सितंबर 2020 में एय...

पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच आने वाले समय में महंगाई के और बढ़ने के आसार हैं

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच आने वाले समय में महंगाई के और बढ़ने के आसार हैं। इससे आमजन की जेब पर बोझ और बढ़ेगा। दैनिक सामान की कीमतें पहले से ही 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ी हुई हैं। माल भाड़ा बढ़ने से जरूरत के सामान के दाम फिर से बढ़ेंगे और इसका जनजीवन पर गहरा असर पड़ेगा। अकेले डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से पूरा परिवहन जगत हलकान है। इसमें ट्रांसपोर्टर से लेकर ट्रक संचालक, मजदूर समेत बड़ा वर्ग शामिल है। ट्रक संचालक लगातार ट्रांसपोर्टरों पर माल ढ़ुलाई को लेकर किराया दस से 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर उनके बीच बकझक भी हो रही है। उथल-पुथल के दौर से गुजर रहे परिवहन व्यवसाय में भाड़ा बढ़ने के साथ ही दैनिक जरूरत के अन्य सामान समेत सब्जी तक की कीमत पर इसका असर पड़ेगा। यह तय माना जा रहा है कि मार्च माह में ट्रांसपोर्टर भाड़ा बढ़ाएंगे। ऐसे में पहले से महंगाई की मार झेल रहे आमजन पर आर्थिक बोझ और बढ़ेगा। खाद्यान्न से लेकर सब्जी की कीमत बढ़ सकती है वाहनों का भाड़ा बढ़ने के साथ ही उत्पादक खाद्यान...

Aisf जिला अध्यक्ष सुजीत पांडेय ( विदेशी) के नेतुत्व में आज लागेतार बढ़ते हुवे पेट्रोल डीजल की वृद्धि में आज रेड़मा स्थित CPI ऑफिस से हो कर छमुहान होते थाना के पास 2 मिनट रोक कर नारेबाजी की साथ ही बाजार में घूमा गया

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 Aisf जिला अध्यक्ष सुजीत पांडेय ( विदेशी) के नेतुत्व में  आज लागेतार बढ़ते हुवे पेट्रोल डीजल की वृद्धि में आज रेड़मा स्थित CPI ऑफिस से हो कर छमुहान होते थाना के पास 2 मिनट रोक कर नारेबाजी की साथ ही बाजार में घूमा गया जिसमे नारेबाजी थी  मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी नही चलेगी  बढ़ते हुवे पेट्रोल डीजल की कीमत कम करना होगा के साथ महंगी सरकार नहीं चलेगी चलेगी सुजीत पांडेय विदेशी ने बोला रोजाना बढ़ते हुवे पेट्रोल डीजल के दामों से आम छात्रों पे इसका असर जायदा पढ़ रहा हैं, पलामू जैसे छोटे जिले में जायदा मजदूर किसान के बच्चे दूर दराज से पढ़ने आते हैं,जो बढ़ते कीमत के कारण लोकल गाड़ी भाड़ा में भी बढ़ोतरी हो रही और इसके कारण रोजाना छात्र  क्लास नही पा रहे उनकी पढ़ाई स्थिगत हो चुकी हैं,यह छात्र विरोधी केंद्र सरकार बढ़ते कीमत को वापस नहीं लेगी तो AISF लगातार आंदोलन करते रहेगी छात्र के साथ कदम से कदम मिला कर चलने वाले है विदेशी छात्रों हित के लिए कभी कदम वापस नही लेंगे मौके पे स्थित:_ फैजल...

पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़ते कीमतों के विरोध में एन.एस.यू.आई का अनोखा प्रदर्शन।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 ठेले पर बाइक खींचकर व कंधे पर सिलिंडर रखकर एवं साईकल रैली निकाल कर केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के  प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में घरेलू गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल डीजल के कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर  एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के द्वारा ठेले पर बाइक खींचकर व कंधे पर सिलिंडर रखकर एवं साईकल रैली निकाल कर केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया वही केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की । एनएसयूआई का यह विरोध प्रदर्शन सिंघमोड चौक से प्रारंभ हुआ जो सुलांकि चौक के पेट्रोल पंप के सामने  समाप्त हुआ । इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि सत्ता में आने के लिए नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल डीजल एवं गैस की कीमत के लिए जो कहा था वह सत्ता में आने के बाद भूल गए। जिस प्रकार से पेट्रोल डीजल एवं गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है इससे आम जनता में भारी रोष है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है उनकी आर्थिक...

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बेहिसाब बढ़ती कीमतों को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्री अजय नाथ शाहदेव ने आज सरायकेला खरसावां के जिला परिसदन में मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रेस वार्ता किया

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बेहिसाब बढ़ती कीमतों को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्री अजय नाथ शाहदेव ने आज सरायकेला खरसावां के जिला परिसदन में मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रेस वार्ता किया‌। श्री शाहदेव ने पत्रकारों को  पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर जिले में पार्टी के द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से बताया। श्री शाहदेव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। यूपीए सरकार के शासन काल के तुलनात्मक वर्तमान में कच्चे तेल की कीमत आधी हो गई है फिर, क्यों मोदी सरकार इसका लाभ आम जनता को नहीं दे रही है?  नोटबंदी की मारी जनता अभी उबर भी नहीं पाई थी कि कोरोना आ गया, उस पर राहत देने की जगह मोदी सरकार ने टैक्स पर टैक्स बढ़ा कर लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोगों को झूठे सपने दिखाने वाले मोदी सरकार के सभी दावे फेल हो गए हैं। महंगाई को चरम पर ले जाने वाले भाजपा सरकार की असलियत को कांग्रेस पार्टी जनता के बीच लाएगी। संवाददाता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष श्री छोट...

आम आदमी को बड़ा झटका, आज फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दिया है. तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी कर दी है. जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है. बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं. बता दें कि इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है. बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है. फरवरी महीने में 3 बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं. सरकार ने 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया था. उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे. और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 1 दिसम्बर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे. 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए, जिसके बाद 644 रुपये वाला सिलेंडर 694 रुपये हो गया. 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 644 रुपये से बढ़कर 719 रुपये हो गई है. 15 फरवरी को 719 रुपय...

वर्त्तमान समय मे अंतराष्ट्रीय बाजार में जहां एक तरफ कच्चे तेल के दाम में भारी कमी आई है, वहीं दूसरी तरफ डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामो में अप्रत्याशित ऐतिहासिक वृद्धि केंद्र सरकार के नियत और नीति को दर्शाता है।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 वर्त्तमान समय मे अंतराष्ट्रीय बाजार में जहां एक तरफ कच्चे तेल के दाम में भारी कमी आई है, वहीं दूसरी तरफ डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामो में अप्रत्याशित ऐतिहासिक वृद्धि केंद्र सरकार के नियत और नीति को दर्शाता है। "बहुत हुई महंगाई की मार" का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा अब अपने ही नारे को भूल चुकी है। देश के अन्नदाता किसानों के आंदोलन के प्रति केंद्र सरकार के उदासीन रवैये के कारण अब तक देश के लगभग 250 किसानों (आंदोलन प्रारम्भ होने से लेकर) की मृत्यु हो गई है। विज्ञापन         केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के कीमत में हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में, देश के अन्नदाता किसानों के साथ केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे सौतेले व्यवहार के विरोध में एवं देश मे हर तरफ व्याप्त महंगाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन करना सुनिश्चित किया गया है। इसी क्रम में आगामी *दिनांक 28 फ़रवरी 2021 को राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस एवं 01...

प्रकाश नार्थ भारतीय जनतंत्र मोर्चा के तत्वाधान में आज माननीय प्रधानमंत्री जी को स्मार पत्र हम लोगों ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने के संबंध में जिसमें पेट्रोल डीजल, रसोई गैस आदि आते हैं!

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन भारतीय जनतंत्र मोर्चा के तत्वाधान में आज माननीय प्रधानमंत्री जी को स्मार पत्र हम लोगों ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने के संबंध में जिसमें पेट्रोल डीजल, रसोई गैस आदि आते हैं! रांची के उपायुक्त को पत्र सौंपा और आग्रह किया कि हमारी बातों को आप हमारे प्रधानमंत्री तक पहुंचाएं इसी क्रम में झारखंड के अन्य जिलों में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त को पत्र दिया है. जो प्रेषित प्रधानमंत्री को किया गया है पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस आदि पेट्रोलियम पदार्थों के दिनों दिन बढ़ती कीमतों के वजह से समाज का हर तबका खासकर मध्यम वर्ग और युवा वर्ग भुक्तभोगी है। देश की आम जनता इससे अवगत हो चुकी है कि केंद्र द्वारा ही पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाया गया उत्पाद कर और राज्यों द्वारा लगाया गया वेट/कर । इन्हीं सब चीजों से पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि होती है। और यही मूल कारण है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होते हुए भी सरकारें टैक्स को बढ़ाकर इनकी कीमतों को कम होने से रोक देती है। ऐसी ...

देश में पिछले 6 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है।

  पलामू  समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  देश में पिछले 6 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमत तो आसमान छू  ही रही थी,  इसी बीच सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भी बड़ा इजाफा करने का फैसला लिया है। सोमवार से रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा मिलेगा। दिल्ली में इसकी कीमत अब 769 रुपये होगी। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ जगहों पर इसके दाम 90 से 100 रुपयों के बीच है। मध्य प्रदेश में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हो गई है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 95 रुपये में बिक रहा है। इन दामों की रोज समीक्षा की जाती है। वहीं LPG गैस के दामों की15 दिनों में समीक्षा की जाती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल और प्राकृतिक गैस के बढ़ते दामों के कारण भारत में भी इसकी कीमत में तेज बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि आलोचकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल पर भारी केंद्रीय और राज्य के करों की वजह से दाम इतने ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

झारखंड में शराब सस्ती, होने का है अनुमान जल्द आयेगा नया रेट

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रांची :- झारखंड में शराब सस्ती होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शराब पर लगायी गयी स्पेशल एक्साइज ड्यूटी या कोरोना सेस हटाने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान कर दी है. उत्पाद विभाग द्वारा शराब पर 10 प्रतिशत की दर से कोरोना सेस वसूला जा रहा था. इसके हटने से शराब की मौजूदा कीमत में लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट आ जायेगी. अगले दो या तीन दिनों में विभाग द्वारा शराब की नयी अधिकतम बिक्री दर (एमआरपी) जारी कर दी जायेगी.

रमना मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी तथा पंकज सिंह की ओर से खाद आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के किसान विरोधी यह बयान की धान में नमी है इसलिए 15 दिसंबर से खरीद की जाएगी इस वक्तव्य की निंदा करती है !

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रमना  मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी तथा पंकज सिंह की ओर से खाद आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के किसान विरोधी यह बयान की धान में नमी है इसलिए 15 दिसंबर से खरीद की जाएगी इस वक्तव्य की निंदा करती है ! इस संबंध मे प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराया ! देहाती कहावत है जेकर पैर न फटी बेआई वो क्या जाने पीर पराई ! किसानों की आय का मुख्य स्रोत  धान किसानों के पास तैयार है अगली फसल की बुआई तथा अन्य आवश्यक खर्च के लिए दूसरा कोई अन्य विकल्प नहीं होने के कारण किसान आवने  पौने दाम में स्थानीय क्रेताओं के पास बेचने को विवश है और वहीं धान स्थानीय क्रेताओ के द्वारा खरीदकर पैक्स में बेचे जाते हैं! इसका लाभ सीधा किसान नहीं बिचौलिया खा रहे हैं!  लड़ मरे बैला बईठल खाए सुरग ! मंत्री जी को धान खरीद विलम्ब  से शुरू करना किसानों के प्रति नहीं बल्कि बिचौलियों के लाभ के प्रति सोच को दर्शाता है! पिछले साल गढ़वा जिला में अन्य साल की अपेक्षा अधिक खरीद का रिकॉर्ड देख पीठ थपथपाते नहीं थकती थी वर्तमान  सरकार  ...