पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जैसी आशंका थी वैसा ही हो रहा है. पांच राज्यों के चुनाव निपटने के बाद रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि हुई है. खासकर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इधर, करीब चार माह के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर वृद्धि हुई है.
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.47 प्रति लीटर हो गए हैं. मुंबई में पेट्रोल 110.82, डीजल 95.00, कोलकाता में पेट्रोल 105.51, डीजल 90.62 और चेन्नई में पेट्रोल 102.16 और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है. दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 949.50 रुपए में मिलेगा. 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा.
Comments
Post a Comment