Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जनता दरबार

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जनता दरबार में सबसे अधिक जमीन संबंधित समस्या को लेकर पहुंचे फरियादी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793   उपायुक्त श्री शशि रंजन ने शुक्रवार  को साप्ताहिक जनता दरबार लगाया,जहां दूर दराज़ से *40 से अधिक लोग* पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं मांग से उपायुक्त को अवगत कराया। इस मौके पर हरिहरगंज से आये राकेश कुमार ने उपायुक्त को बताया की उन्होंने 13वें वित्त आयोग के तहत  पूर्वी हरिहरगंज में पीसीसी पथ का निर्माण करवाया था लेकिन अबतक बकाया राशि का भुगतान नहीं हो पाया है।उन्होंने उपायुक्त से बकाया भुगतान हेतु अनुरोध किया। इसी प्रकार पाण्डु से आयी नीलम देवी ने उपायुक्त को बताया कि उनके पति की नदी में बह जाने के कारण मृत्यु हो  गयी है। उन्होंने उपायुक्त से उचित मुआवजा देने हेतु अनुरोध किया। इसी तरह तोलरा से आये अवध सिंह ने पीएम आवास देने हेतु अनुरोध किया। इसी तरह आबादगंज से आयी मनवरत देवी ने अपने बड़े पुत्र के निधन के उपरांत उनके स्थान पर कार्य पर छोटे पुत्र को समायोजित करने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अलावा कई अन्य फरियादियों ने अपना जमीन ऑनलाइन करने एवं आपसी बटवारा से संबंधित आवेदन दिया। जनता दरबार मे पेंशन...