पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
रांची जिला सुरक्षा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने ने स्वास्थ्य मंत्री के गाड़ी को रोका, पुनः बहाली की कर रहे हैं मांग
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 रांची- राजधानी रांची के सदर अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में कार्यरत 155 सुरक्षाकर्मियों को पिछले 1 मार्च 2019 को काम से हटा दिया गया था। सभी सुरक्षाकर्मी प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से मामूली मानदेय 3500 रुपए से 6400 रुपए में अपनी सेवा दे रहे थे। तत्कालीन सरकार ने इन्हें हटाकर होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी पर लगा दिया गया है। पूर्वर्ती सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास और स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से कई बार गुहार लगाने के बावजूद भी सुरक्षाकर्मियों को वापस नौकरी नहीं मिली। गठबंधन की सरकार बनने के बाद सुरक्षा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से भी वापस नौकरी देने की गुहार लगा चुके हैं, बावजूद इसके अब तक इन्हें बहाल नहीं किया गया। स्वास्थ्य मंत्री के आवास के समक्ष दिया धरना, रोकी गाड़ी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास के समक्ष 155 सुरक्षाकर्मियों ने आज धरना दिया। इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने सुरक्षाकर्मियों की एक भी बात नहीं सुनी। जिससे नाराज सुरक्षाकर्मियों ने स्वास्थ्य मं...