पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मेदिनीनगर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 के कुंड मुहल्ला स्थित जोन 6 की अध्यक्ष सह वार्ड नंबर 27 की पार्षद कमर यासमीन के आवास पर प्रधानमंत्री आवास योजना का वर्क ऑर्डर डिप्टी मेयर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने बांटा। इस मौके पर वार्ड पार्षद कमर यासमीन, वार्ड नंबर 28 की पार्षद हसबुन निशा उपस्थित थे। विज्ञापन इस मौके पर वार्ड नंबर 27 के अनिल कुमार, विजय राम, अकलीमा खातून, कुलदीप राम, आसिया खातून एवं वार्ड नंबर 28 के अफसर अली, वकील शाह, मीना प्रवीण, अफसाना खातून, वसीम अख्तर, सबीहा खातून, सबीना बीबी, हुस्न आरा, चांदनी, खुशबून, सुलतान अशरफ, सुहैब अशरफ, पप्पन कुमार राम, फरीद, आफताब आलम, वारिस इकबाल समेत दर्जनों लोगों को वर्क ऑर्डर दिया गया।