Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पक्ष विपक्ष

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बजट पर सीएम हेमंत सोरेन बोले देश की सारी संपत्ति बेचने पर तुली है।केंद्र सरकार

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने सोमवार को संसद में वित्तवर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद से ही सत्ताधारी दलों और विपक्ष की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है। अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी बजट पर प्रतिक्रिया दी है। सोरेन ने प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान पर तंज भी सका। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अब आत्मनिर्भर भारत अभियान आत्म बेचो भारत सा हो गया है। दुमका हवाई अड्डा पर पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में जो मुझे पता चला है कि अब नौकरीपेशा वालों की भी खैर नहीं है। यह आत्म-बिक्री बजट है। सिर्फ़ निजीकरण पर केंद्रित है। देश की सारी संपत्ति बेचने पर केंद्र सरकार तुली है। बैंक से लेकर बंदरगाह बिक रहा है। एयरपोर्ट-रेलवे बिक रहा है। रोज़गार के अवसर बढ़ाने को लेकर कुछ नहीं, बीमार/बंद इकाइयों के लिए कुछ नहीं है। सोरेन ने कहा कि मनरेगा पर कुछ नहीं है। गरीब और मध्यम परिवारों की क्रय शक्ति बढ़ाने को लेकर भी कुछ नहीं है। उल्टा, पेट्रोल और डीजल पर एग्रीकल्चर स...