Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नाट्य कलाकार

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मासूम के नाटकों से कई सिख मिला : शकुंतला

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793    प्रतिनिधि, मेदिनीनगर: जिला सुचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जन जागरूकता के लिए कराया जाने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत मंगलवार को मासूम आर्ट ग्रुप द्व्रारा शहर के कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक व गीत प्रस्तुत किया गया.  निमिया में जेएस  कॉलेज के सामने के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड नंबर तीन के वार्ड पार्षद शकुंतला देवी ने कहा की  मासूम के नाटकों से कई सिख मिला. जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा कराया जा रहा नाटक व गीत के कार्यक्रम से लोगो को कई सन्देश मिले. जान जागरूकता के लिए यह बहुत जरूरी है. इस अवसर पर अमर कुमार भांजा, उज्जवल सिन्हा, मोहम्मद नसीम, शम्पा घोषाल, रीना कुमारी, टिंकू, संजय पासवान, कुर्बान  आदि कलाकारो ने  सैकत चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक एक कदम चले हम प्रस्तुत किया. इस नाटक के माध्यम से स्वच्छता, बेटी बचाव- बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री किसान योजना, आदि के सन्देश दिए. सिकंदर कुमार की अगुवाई में कलाकारों ने कई गीत भी प्रस्तुत किये.