Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्वास्थ्य कर्मी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

इलाज में कोताही का आरोप लगाकर डॉक्टरों और नर्सों से हाथापाई करने वाले सावधान हो जाएं।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 इलाज में कोताही का आरोप लगाकर डॉक्टरों और नर्सों से हाथापाई करने वाले सावधान हो जाएं. अब स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट करने वालों की खैर नहीं. इलाज करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ सकता है. साथ ही लाखों रुपये तक जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इस बाबत संसद ने सोमवार को महामारी (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी। दोषियों को 7 साल की सजा का प्रावधान इसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों के जीवन को नुकसान, चोट, क्षति या खतरा पहुंचाने कर्तव्यों का पालन करने में बाधा उत्पन्न करने और स्वास्थ्य सेवा कर्मी की संपत्ति या दस्तावेजों को नुकसान या क्षति पहुंचाने पर जुर्माने और दंड का प्रावधान किया गया है।