Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पर्व

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जिले में दीपावली,काली पूजा एवं छठ पर्व मनाने को लेकर उपायुक्त ने जारी की अपील

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही दीपावली,काली पूजा एवं छठ पर्व मनाने की अपील उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने जिलेवासियों से राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही दीपावली,गोवर्धन पूजा,काली पूजा एवं छठ पर्व मनाने की अपील की है.उन्होंने बताया कि दीपावाली,गोवर्धन पूजा,काली पूजा और छठ पर्व मनाने को लेकर राज्य सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है.उपायुक्त श्री रंजन ने जिलावासियों से आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि छठ पर्व में सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे जलाने की इजाजत नहीं होगी.वहीं आमलोग द्वारा काली पूजा का आयोजन अपने घर या मंदिरों में किया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि पूजा को छोटे पंडाल में भी आयोजित किया जा सकता है जहां हमेशा से पूजा होता आया है.उन्होंने बताया कि काली पूजा पंडाल या मंडप को चारों तरफ से घेराव कर पूजा करना है.उन्होंने बताया कि पू...

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बाहा पर्व में सम्मिलित होने रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बाहा पर्व में सम्मिलित होने रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन, विधायक श्रीमती सीता सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य तथा परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन बाहा पर्व के मौके पर अपने पैतृक गांव स्थित जाहेर थान में आयोजित पूजा-अनुष्ठान में भाग लिया तथा राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पारंपारिक वेशभूषा में दिखे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा बेहतर विधि व्यवस्था का संधारण एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। इस अवसर पर रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी, उपायुक्त रामगढ़ श्री संदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र सिन्हा सहित कई जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आस-पास क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक आवास नेमरा में आज गोला प्रख...