पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बाहा पर्व में सम्मिलित होने रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बाहा पर्व में सम्मिलित होने रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन, विधायक श्रीमती सीता सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य तथा परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन बाहा पर्व के मौके पर अपने पैतृक गांव स्थित जाहेर थान में आयोजित पूजा-अनुष्ठान में भाग लिया तथा राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पारंपारिक वेशभूषा में दिखे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा बेहतर विधि व्यवस्था का संधारण एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। इस अवसर पर रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी, उपायुक्त रामगढ़ श्री संदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र सिन्हा सहित कई जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आस-पास क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक आवास नेमरा में आज गोला प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे आम जनता की समस्याओं को सुना। इसी क्रम में मुख्यमंत्री से कई सामाजिक संगठन के लोगों ने भी भेंट की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं सभी लोगों से आवेदन लिया। मुख्यमंत्री ने आम जनता की समस्याओं और शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जन आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को शत प्रतिशत धरातल पर उतारकर गांव, गरीब एवं किसान को मजबूती प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment