Skip to main content

Posts

Showing posts with the label श्रद्धांजलि

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पूर्व सांसद मनोज कुमार ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मिले

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नौडिहा बाजार के भाजपा महामंत्री रामजी मिश्रा के पिता जी का स्वर्गवास हो गया था। आज ब्रह्मभोज कार्यक्रम मे पूर्व सांसद व भाजपा नेता शामिल हुए। मनोज कुमार जी ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मिले।  इस अवसर पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक, मुन्ना सिंह, रौशन सिंह, अशोक यादव, चुनु सिंह, नागेंद्र भुईया, कारू सिंह, काशी प्रसाद, केशवर यादव , विजय यादव, संतोष प्रसाद ,मनोज पटेल सहित दर्जनो प्रमुख लोग उपस्थित थे। सभी ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

सैनिकों से ही सुरक्षित है सरहद : पूर्व सैनिक बृजेश शुक्ला

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मां भारती के शूरवीरों के सम्मान में 51 कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि। पूर्व सैनिकों, पलामू पुलिस, समाज के प्रबुद्धजनों एवं राष्ट्रप्रेमी भक्तों के द्वारा अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट केमांग सेक्टर में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों  की शहादत के सम्मान में 51 कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। श्री शुक्ला ने कहा कि आज संपूर्ण राष्ट्र अपने शूरवीरों को नमन कर रहा है। जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देकर  मातृ भूमि की रक्षा की। देश के प्रति उनके त्याग और  बलिदान को देशवासी सदैव याद रखेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिक सह भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नन्द पाठक, अविनाश देव जी निदेशक संत मरियम स्कूल, अविनाश वर्मा जी, मनोहर कुमार लाली, राजकुमार गुप्ता, राम नरेश प्रसाद सोनी, पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय  संयुक्त सचिव, लालेश्वर राम, पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, ...

मां भारती के शूरवीरों के सम्मान में कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर दी जाएगी श्रद्धांजलि।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आज शाम 05:30 बजे पुलिस लाइन, शहीद स्मारक, मेदिनीनगर में पूर्व सैनिकों, पलामू पुलिस एवं राष्ट्रप्रेमी भक्तों द्वारा अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट केमांग सेक्टर में शहीद हुए सेना के 7 जवान क्रमश: हवलदार जुगल किशोर, राइफलमैन विशाल शर्मा, राइफलमैन अक्षय पठानिया, राइफलमैन अरुण कटृल, राइफलमैन राकेश सिंह, राइफलमैन अंकेश भारद्वाज एवं गनर गुरबाज सिंह की शहादत के सम्मान में 51 कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। आप सभी राष्ट्रप्रेमी भक्तों से आग्रह है कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर अपने शूरवीरों को नमन करें। जय हिंद वंदे मातरम। बृजेश कुमार शुक्ला गौरव सैनिक पलामू विज्ञापन

युगो युगो तक लोगों के दिल में बसी रहेंगी लता दीदी :- अविनाश देव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793         डाल्टेनगंज(07 फरवरी,सोमवार)संत मरियम स्कूल परिसर में भारत की मशहूर गायिका लता मंगेश्कर के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया l सर्वप्रथम उपस्थित शिक्षक शिक्षिका, छात्र छात्राओं ने 2 मिनट का मौन रखा तत्पश्चात् लता जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई l          स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने अपने संबोधन में कहा कि लता दीदी के  निधन से पूरा देश मर्माहत  है l अपनी सुरीली आवाज के लिए विश्व विख्यात लता जी का जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है इसकी भरपाई भविष्य में कतई संभव नहीं है l   लता दीदी आजादी के समय से ही अपने विभिन्न गानों से देशवासियों के दिल में अपने लिए   खास जगह बना ली थी l इनके द्वारा गाया हुआ गाना "ऐ मेरे वतन के लोगों" को  सुनकर  आज भी लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जागृत होती है और हृदय करुणा और वेदना से भर जाता है l अपन...

कंडा मे स्वतंत्रा सेनानी स्व:केश्वर विश्वकर्मा के छठवीं पुण्यतिथि पर BDO समेत दर्जनो लोग ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावा बाजार प्रतिनिधि +917979886793 मैं इस धरती को नमन करता हूं,जिस धरती पर एक नहीं 10 स्वतंत्रता सेनानी थे,स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे:बीडीओ   नावा बाजार कंडा मे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय केश्वर विश्वकर्मा के छठवीं पुण्यतिथि पर नावा बाजार बीडीओ राकेश श्रीवास्तव,प्रमुख रविंद्र पासवान,जिला पार्षद अनुज राम,उप मुखिया गिरजा शंकर राम ने संयुक्त रूप से सभी लोगों ने स्वतंत्रा सेनानी चौक पर स्व: केश्वर विश्वकर्मा जी के प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । वही विश्वकर्मा जी के याद में 2 मिनट का मौन रखा गया । साथ ही स्वर्गीय किशोर विश्वकर्मा समेत कंडा गांव के दसों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए, पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता सेनानी के गांव अमर रहे, स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे, के नारे से गूंज उठा उक्त मौके पर बीडीओ राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सबसे पहले मैं इस धरती को नमन करता हूं । जिस धरती पर एक नहीं 10 लोग स्वतंत्रता सेनानी वह भी एक ही गांव के थे । और उस समय बीना संसाधन के एकता बनाते हुए, सभी लोगो...

भगवान पुण्य आत्मा को स्वर्ग में स्थान दे :- अविनाश देव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  दिनांक 27 जनवरी 2022 को पाटन  छतरपुर विधानसभा क्षेत्र  के विधायिका श्रीमती पुष्पा देवी के पिताजी  के ब्रह्मभोज के मौके पर माटी कला बोर्ड  झारखंड के  सदस्य ,संत मरियम स्कूल के  चेयरमैन श्री अविनाश देव ने कार्यक्रम में उनके पैतृक गांव  पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया l  विज्ञापन इस मौके पर अपने संबोधन में श्री देव ने कहा कि कि प्रत्येक मनुष्य को  एक निश्चित  जीवन की अवधि प्राप्त हुई है l हम सभी को प्राप्त इसी अवधि में कुछ अच्छा कर गुजारना है ताकि हमारे बाद  लोग हमारे अच्छे कर्मों की वजह से हमें सदैव याद रखें l सही समय पर मृत्यु को प्राप्त होना भी हमारे और  आपके अच्छे कर्म का नतीजा है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान के पास अच्छे लोगों की कमी हो जाती है तो धरती से  साफ सुथरे हृदय , कर्तव्यनिष्ठ , ईमानदार व्यक्ति को अपने पास जल्दी बुला लेते हैं  l  श्री देव ने उनकी पुत्री सह  वर्तमान विधायिका को सांत्वन...

सतबरवा में कैंडल मार्च निकालकर लालजी यादव को दी गई श्रद्धांजलि

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नावाबाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव की आत्मा शांति तथा मौत की उच्च स्तरीय जांच को लेकर गुरुवार को सतबरवा के युवाओं के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च मेलाटाड काली मंदिर से शुरू होकर क्रांति चौक , महावीर चौक, पुरानी मस्जिद होते हुए पुन: अपने गंतव्य स्थान पर आकर संपन्न हो गई ।वही पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।इस दौरान पलामू एसपी मुर्दाबाद ,पलामू डीटीओ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव की मौत का उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए  ताकि  सत्यता सामने आ सके। इस मौके पर महेश यादव, आशीष सिन्हा ,राजेंद्र सिंह चेरो ,अजय उरांव ,अशोक यादव, विजय पाठक ,राहुल दीवाना ,वशिष्ठ पासवान,पप्पू सिंह, चंचल यादव, सेठा यादव, अनिल प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे। विज्ञापन

विपिन रावत का योगदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान- परशुराम सेना

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी द्वारा भारत के प्रथम सीडीएस विपिन रावत सहित कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहिद हुए 13 राष्ट्र योद्धाओं को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर सभी शहीदों को याद किया गया।विपिन रावत के सर्जिकल स्ट्राइक ने राष्ट्र को दुश्मन के घर मे घुसकर मारने के हौसले को जन्म देने का काम किया था।यहीं एक वीर योद्धा रहे जिनके द्वारा चाहे म्यांमार में सर्जिकल स्ट्राइक हो या पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तान की सर्जिकल करना ये उनके हौसले और कुशल नेतृत्व से ही सम्भव हो पाया।हिंदुस्तान सदा यैसे वीर योद्धा का ऋणी रहेगा उक्त बातें परशुराम सेना के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा के बाद कही।मौके पर प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी ने कहा कि विपिन रावत ने दुश्मन को कैसे बर्बाद किया जाता है ये देश को बतलाने का काम किया साथ ही उनके कुशल नेतृत्व ने भारतीय सेना में एक अलग ही ऊर्जा का संचार किया।प्रदेश अध्यक्ष सोनू मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रभक्त कभी मरते नहीं वो हमारे दिलों में ...

प्राण देकर भी सीडीएस रावत सहित शहीदों का कर्ज उतारा नही जा सकता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सोनू सिंह नामधारी इंडीयन रोटी बैंक द्वारा मां भारती के शूरवीरों के सम्मान में 101 कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि। इंडियन रोटी बैंक झारखंड की पलामू इकाई द्वारा मां भारती की रक्षा में शाहिद सीडीएस विपिन रावत सहित अन्य सैनिकों की शहादत के सम्मान में 101 कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर महिंद्रा आर्केड बिल्डिंग मे श्रद्धांजलि दी गई। विज्ञापन इस अवसर पर आईआरबी के झारखंड संयोजक दीपक तिवारी ने बताया कि आज भी हमारे कानों में वह शब्द गूंजती है। "पहली गोली हमारी नहीं होगी, पर उसके बाद हमारी गोलियों की गिनती  नहीं होंगी  हम सबों के बीच नहीं हैं इस अवसर पर आईआरबी के राज्य समन्वयक ने कहा की भारतीय फौज की आधुनिकीकरण के रचैता और विश्व की सबसे बड़ी फौज को पीछे हटने पर मजबूर करने वाले सीडीएस विपिन रावत सहित सभी शहीदों का कर्ज हम देशवासी कभी नहीं उतार पाएंगे।दीपक तिवारी ने कहा की आने वाली पीढ़ियां इनके सपनो को पूरा करेंगी।आईआरबी के झारखंड संरक्षक सोनू सिंह नामधारी ने कह...

झगरू पंडित के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  बेटे को गढ़ने में बाप अपनी जीवन के पूरी ऊर्जा लगा देता है। बेटा जब पद पर पहुंचता है तो बाप गुमनाम जिंदगी में चला जाता है। ऐसा ही हुआ दिवंगत झगरू पंडित के साथ क्योंकि समाज में व्याप्त कोई भी कुप्रथा,शोषण,जुल्म के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ता है तो वह अपने साथ एक कुनबा खड़ा करता है जिसका कोई एक अधिनायक होता है बाकी सभी उसके शागिर्द योजना में शामिल रहते हैं।जैसे एक फ़िल्म का हीरो पर्दे पर चमकदार चेहरा लिए संघर्ष करते दिखता है तो क्या हक़ीक़त यही रहता है?नहीं,उसके पीछे डायरेक्टर कितना खर्च करता है, प्रबंधन संभालता है, पसीना बहाता है ये आप सभी जानते हैं। झारखण्ड अलग राज्य के लिए, जल जंगल जमीन के लिए, आदिवासी स्मिता के लिए,महाजनी प्रथा के ख़िलाफ़ जब गबरू जवान शिबू सोरेन लड़ रहे थे तो झगरू पंडित वो सब किये शिबुगुरुजी के लिए जो एक क्रांतिकारी के लिए करना चाहिए।भूमिगत जिंदगी जब जी रहे थे तब गुरिल्ला युद्ध चरम पर था। इलाक़े के महाजनों को सुदख़ोरी करना महंगा सौदा पड़ा तो झगरू पंडित पर क़ातिलाना हमला कर राजदूत फटफटिया में आग लगा...

विनम्र श्रद्धांजलि, अली जावेद को सलाम

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 उर्दू अदब के लोकप्रिय साहित्यकार व प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली जावेद का निधन 1 सितंबर को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हो गया। अली जावेद साहित्यकर्म को राजनीति से अलग करके नहीं देखने वालों में एक थे। प्रगतिशील लेखक संघ   ने संघ के 17 वें महाधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया था। अली जावेद एन सी पी यू एल के अध्यक्ष एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के उर्दू भाषा के विभागाध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दिया था। विज्ञापन अली जावेद साहब सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। साहित्यिक जगत के शिखर पर रहने के बावजूद उनमें विनम्रता और सरलता की झलक मिलती है। उनका जीवन मानवीय मूल्य को उजागर करने और राजनैतिक तौर पर लोकतंत्रात्मक गणराज्य, समाजवादी व पंथनिरपेक्षता के प्रति समर्पित था।  जब देश की राजनीति के केंद्र से आम आवाम गायब है ऐसे में अली जावेद साहब हमसे बिछड़ना प्रगतिशील आंदोलन के लिए सबसे बड़ी क्षति है। उक्त बातें अली जावेद के निधन पर आयोजित शोक सभा में उपस्थित...

अपनो को खोना बड़ा ही दुखदाई---परशुराम सेना

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 अपनों को खोने का गम बड़ा ही दुखदाई होता हैं उनकी कमी जीवन मे पूरी कर पाना काफी कठिन हैं परन्तु ये जीवन की एक अमिट सच्चाई है जिसे कोई नहीं झुठला सकता कि एकदिन सभी को जाना है।उक्त बातें परशुराम सेना युवा वाहिनी द्वारा आहूत शोक सभा में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के पलामू जिला संरक्षक रवि शर्मा ने कही।प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी ने कहा कि सेना परिवार अपनों के खोने का दर्द तो कोई दूर नहीं कर सकता परन्तु पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होकर उसकी हौसला अफजाई तो कर ही सकता है।मौका था बीते एक महीने में सेना परिवार के करीबियों की मौत पर श्रद्धांजलि का। शोक सभा में सतेंद्र तिवारी प्रदेश सलाहकार की माता जी,प्रदेश संरक्षक अमित उपाध्याय जी के बाबा एवम छोटन उपाध्याय जी के चाचा ,जिला संरक्षक विजय मिश्रा जी के छोटे भाई बबलु मिश्रा जी और रुद्र शुक्ला के चाचा देवेन्द्र शुक्ला जी को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया।शोकसभा में प्रदेश संरक्षक अमित उपाध्याय,अनुशासन समिति प्रभारी अमित तिवारी,बीजू मिश्रा,ब्...

पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज भुईयां ने लोहड़ा के वरिष्ठ पत्रकार के पिता को दी श्रद्धांजलि

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पड़वा प्रखंड के ग्राम लोहड़ा मे वरिष्ठ पत्रकार सत्येंद्र मिश्रा जी के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम मे शामिल हुए पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार। शोकाकुल परिवार से मिले और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। विज्ञापन

पलामू जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यालय में अध्यक्ष इमरान सिद्दीकी अध्यक्षता में सिदो -कान्हू, के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 आज दिनांक 30 जून 2021 को पलामू जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यालय में अध्यक्ष इमरान सिद्दीकी अध्यक्षता में  सिदो -कान्हू, के चित्र पर पुष्पांजलि  अर्पित करके श्रद्धांजलि दी श्री सिद्दीकी ने कहा 30 June 1855 का संथाल विद्रोह अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह था जिसमें सिदो -कान्हू, विज्ञापन देश की आजादी में लड़ते हुए अपने प्राणों को निछावर किया इनका बलिदान देश सदा याद करता रहेगा इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यानंद दुबे ने कहा सिदो कान्हू की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूल सकता इस अवसर पर नसीम जमाल शमशेर खान मुजीब खान संतोष इत्यादि उपस्थित थे!

पलामू पत्रकार परिषद के महासचिव के पिताजी को दी गई श्रद्धांजलि

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू पत्रकार परिषद के महासचिव श्री सत्येंद्र कुमार मिश्रा के पिताजी स्व: मदन मोहन मिश्रा जी के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पलामू पत्रकार परिषद के द्वारा सूचना भवन में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई, साथ ही उनके परिवार को इस दुःखद घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की। सूचना भवन परिसर में कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। मौके पर केतन आनंद, सैकत चट्टोपाध्याय, गुरु तिवारी, आशुतोष कुमार पांडे,  नीलकमल, नीरज, अमित कुमार बंटी, करुणा करण आदि उपस्थित हुए। विज्ञापन

पलामू के जुझारू संघर्ष का देहावसान-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793        पलामू के एक ऐसे हस्ताक्षर जो सामंती धाक के बीच जनता दल के टिकट पर जेल से चुनाव लड़े और 1989 में पलामू संसदीय सीट से चुनकर लोकसभा के मुखर आवाज बने। जहाँ  मंडल डैम का आवाज आज भी गूंज रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के 05 जनवरी 19 को शिलान्यास के बावयुद यथावत अधूरा पड़ा है मण्डल डैम का कार्यकलाप।सुखा पलामू भूखा पलामू के अधूरे सपने संजोये वैश्विक महामारी कोरोना  सोमवार के रात साढ़े 9 वजे मेदिनीरॉय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में समाजवादी चिंतक एकीकृत बिहार के मंत्री श्री जोरावर राम को अपना ग्रास बना लिया।सदा सदा के लिए पलामू के धरती से बुनियादी सवालों के साहसिक आवाज़ गुम हो गया। आज भी डाल्टेगंज के प्रमुख चौक चौराहों पर उनकी मांगों का बड़ा बड़ा हॉर्डिंग टंगा हुआ दिखता है। ऐसे ब्यक्तित्व  को जाना गरीब गुरबों के  आवाज़ को जाना है और पलामू के खासकर समाजवादियों के लिए अपूरणीय छति है।     मैं झारखंड माटीकला बोर्ड, झारखंड सरकार,अपने संत मरियम आवासीय विद्यालय परिवार व...

पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद जोरावर राम के निधन पर सदर एसडीओ ने पुष्प-चक्र अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 पूर्व मंत्री सह पलामू के पूर्व सांसद जोराराम राम के निधन पर आज सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपायुक्त श्री शशि रंजन के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी पुष्प-चक्र अर्पित कर  उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिवार वालों को दिया संतावना

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 बोकारो दौरा क्रम में मुख्यमंत्री सेक्टर चार स्थित शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन रविवार को बोकारो भ्रमण पर रहे। दोपहर बाद वह सेक्टर चार स्थित अपने पारिवारिक मित्र श्री शंभुनाथ यादव के घर पहुंचे। उन्होंने श्री यादव के छोटे सुपुत्र स्व. प्रकाश कुमार के असामयिक निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा  ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने के लिए ढांढस भी बंधाया। बाद में, *माननीय मुख्यमंत्री अपने परिवारिक डॉक्टर डॉ. विभूति* से  भी मिले तथा चिकित्सीय मुद्दों तथा अन्य पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा की। इससे पूर्व बोकारो हवाई अड्डे पर माननीय मुख्यमंत्री को *गार्ड ऑफ ऑनर* दिया गया। माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर विधि व्यवस्था दुरुस्त रही। प्रयाप्त संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कोलांचल क...

पुलवामा के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

  पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  दिनाँक 14 फरवरी 2021 दिन रविवार संध्या 6.00 बजे हिन्दू जागरण मंच राँची महानगर कमिटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रातू रोड चौराहा पर किया गया। इस दौरान 2019 में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन द्वारा आतंकवादी हमले में आज के ही दिन शहीद हुए सभी भारतीय जवानों को उनके तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्वलित करके भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषिनाथ शाहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राकेश कर्ण मुख्य रूप से उपस्थित रहें एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व आमजनों को *राष्ट्रीय एकता* के प्रति जागरूक करते हुए संबोधित किया। तथा संयुक्त रूप से कहा कि आज जरूरत है सभी को हाँथ से हाँथ मिलाने की और जब भी राष्ट्र अखंडता और बाहरी आक्रमणकारियों की बात हो तो पूरे देश को एकता के एक सूत्र में बंधकर डटकर कार्य करना चाहिए। ऐसी किसी भी परिस्थिति  से निबटने के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टियों या सामाजिक संगठनों को राजनीति अथवा आपसी विरोधाभास को त्यागकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बन...

किसान आंदोलन के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 किसान संगठनों के आह्वान पर  आंदोलन के दौरान अब तक शहीद हुए 29 किसानों की स्मृति मे आयोजित श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आज पुरे झारखंड मे दो सौ से अधिक जगहों पर आयोजित किया गया.इन आयोजनो मे किसान संगठनों के अलावा ट्रेड यूनियनों, छात्र-युवा  और महिलाओं के संगठनो, सांस्कृतिक और सामाजिक संगठनों ने भागीदारी की  इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीद किसानों को याद करते हुए उनके बलिदान को ब्यर्थ नहीं जाने देने का संकल्प व्यक्त किया गया. साथ ही इस बात पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया कि इस कड़ाके की ठंड में और कोरोना महामारी के खतरे के बावजूद सरकार किसानों की  जायज मांगों को मानने के बजाय उनके खिलाफ झुठा प्रचार कर टकराव का रास्ता अपना रही है. सामाजिक और जन संगठनों का साझा मंच और ट्रेड यूनियनों ने इस बात का एलान किया किया कि देश के अन्नदाता इस संघर्ष मे अकेले नही है और हम इस ऐतिहासिक किसान आंदोलन के साथ अपनी पुरी एकजुटता का इजहार करते हैं. राजधानी रांची मे आज कई स्थानों परश्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया...