पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 डीडीसी मेघा भारद्वाज द्वारा सोमवार को अपने कर्यालय में 5 बीसी सखियों के बीच बायोमीट्रिक मशीन का वितरण किया गया।इस दौरान बताया गया कि बायोमीट्रिक मशीन हेतु अबतक कुल 110 बीसी सखियों का पंजीयन किया गया है जिसके पश्चात उन सभी को प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसके बाद सभी को यह उपकरण दिया जायेगा। विज्ञापन मौके पर बोलते हुए डीडीसी ने कहा कि बायोमेट्रिक उपकरण मिल जाने से बीसी सखियों को लेन-देन में काफी सहूलियत होगी।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के तहत कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सखी मंडल की दीदी अब ग्रामीण क्षेत्र के बैंकिग सेवा भी उपलब्ध करांसकेंगी।उन्होंने कहा कि दीदियों को यह डिवाइस दिये जाने के बाद अब लोगों को छोटे-मोटे कामों के लिये बैंक जाना नहीं पड़ेगा। घर के आस पास ही स्वयं सहायता समूहों के इस नये सेवा के जरीये वृद्धावस्था पेंशन,मनरेगा मजदूरी, छात्रवृति,पीएम किसान योजना आदि की राशि निकासी कर सकेंगे।मौके पर जेएसएलपीएस के डीपीएम समेत अन्य उपस्थित थे।